World Cup Opening Ceremony : जानिए कौन-कौन आएगा विश्व कप 2023 उद्घाटन समारोह में अहमदाबाद

विश्व कप 2023 उद्घाटन समारोह (World Cup Opening Ceremony) : 5 अक्टूबर 2023 से भारत में क्रिकेट विश्व कप शुरू होने जा रहा है। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। विश्व कप को लेकर अभी से ही लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। हाल ही में आईसीसी ने टिकटों की खरीद शुरू कर दी है। विश्व कप का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को, न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया खिलाफ  मैच से करेगा। वहीं फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई इस विश्व कप को एक मेगा इवेंट बनाने के लिए तैयारी में लग चुका है। चारों ओर चाक चौबंद एवं व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं है। विश्व कप शुरू होने से पहले एक ओपनिंग सेरेमनी देखने मिलेगी। इस उद्घाटन समारोह में आपको कई जानी-मानी हस्तियां देखने को मिल सकती हैं।

कब और कहां होगी वर्ल्ड कप 2023 की ओपनिंग सेरेमनी

World Cup 2023 opening ceremony
World Cup 2023 opening ceremony

क्रिकेट के महाकुंभ, विश्व कप के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत में हो रहे हैं इस विश्व कप को लेकर लोगों की उत्साह पूरे चरम पर है। आईसीसी ने हाल में ही इस विश्व कप के ओपनिंग सेरेमनी की  घोषणा की।  क्रिकेट विश्व कप 2023 का उद्घाटन समारोह 4 अक्टूबर को होगा। यह उद्घाटन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस समारोह को कप्तान डे का भी नाम दिया गया है।

कैसे करे विश्व कप 2023 एडवांस टिकट बुक

कौन कौन आएंगे विश्व कप 2023 के उद्घाटन समारोह में

विश्व कप 2023 की ओपनिंग सेरिमनी एक काफी बड़ा इवेंट होने जा रहा है। ऐसी खबर है कि इस मौके पर कई जानी मानी हस्तियां आ सकती हैं। बॉलीवुड के सितारों की परफॉर्म करने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। आईसीसी ने यह सूचना दी कि इस मौके पर टूर्नामेंट में भाग ले रही दसों टीम के कप्तान मौजूद रहेंगे। 

विश्व कप 2023 ओपनिंग सेरेमनी कप्तानों की सूची
भारत रोहित शर्मा
पाकिस्तान बाबर आजम
इंग्लैंड जॉस बटलर
ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस
श्रीलंका दासून शनाका
नीदरलैंड स्कॉट एडवर्ड्स
न्यूजीलैंड टॉम लैथम
साउथ अफ्रीका तेंबा बवुमा
बांग्लादेश शाकिब अल हसन
अफ़ग़ानिस्तान हसमतुल्लाह शाहिदी

विश्व कप पर इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट का रुख करें।

FAQs : विश्व कप 2023 ओपनिंग सेरेमनी

विश्व कप 2023 की ओपनिंग सेरिमनी कब है?

4 अक्टूबर

विश्व कप 2023 कब से शुरू हो रहा है?

5 अक्टूबर

विश्व कप में भारत अपना पहला मैच कब खेलेगा?

8 अक्टूबर

Join WhatsApp Channel