Jawan 2 : शाहरुख खान की मूवी जवान का आएगा सीक्वल, जानिए क्या है सच

जवान 2 (Jawaan 2 ) आएगी बहुत जल्द सिनेमाघरों में। जवान का सीक्वल के बारे में क्या बोले शाहरुख खान। क्या सच में जवान 2 ने वाली है। यह जानने के लिए पूरी खबर पड़े।

जवान के बारे में

  • जवान एक 2023 भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
  • जो एटली द्वारा सह लिखित और निर्देशित उनकी पहली हिंदी फिल्म है।
  • यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत गौरी खान और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित है।
  • फिल्म में शाहरुख खान पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका में है।
  • उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सानिया मल्होत्रा है।
निर्देशक एटली
कहानी एटली
द्वारा उत्पादित गौरी खान
गौरव वर्मा
अभिनीत शाहरुख खान
नयनतारा
विजय सेतुपति
प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट
रिलीज डेट 7 सितंबर 2023
बजट 300 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

Jawaan Movie copied from South

जवान 2 को लेकर क्या बोले शाहरुख

शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 129 करोड़ का बिजनेस किया था। हालांकि इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन गिरावट देखी गई थी। लेकिन फिलहाल माना जा रहा है कि यह फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ बातचीत में इसके सीक्वल को लेकर हिंट दे दिया है। अपनी फिल्म की सफलता की खुशी में शाहरुख खान ने एक्स (ट्विटर पर) आभार जताया। तभी एक फैन ने शाहरूख से पूछा “काली के साथ डील क्यों नहीं कर रहे सर…. मैं विजय सेतुपति सर का बहुत बड़ा फैन हूँ।” अपने प्रशंसक को जवाब देते हुए शाहरूख ने लिखा “मैं भी विजय सर का बहुत बड़ा फैन हूं…. पर काली का काला धन तो ले लिया अब देखो दूसरों को भी स्विस बैंकों से लेकर आता हूं…. बस वीजा का ही इंतजार कर रहा हूं। हा! हा!”

जवान 2 को लेकर सूत्रों ने किया बड़ा खुलासा

यही नहीं बल्कि परियोजना से जुड़े करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि जवान टीम अभूतपूर्व सफलता से बहुत उत्साहित है। “खान साहब सहित हर कोई सीक्वल को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित है। और एटली ने अपने लेखक से इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा है। सीक्वल तब सबसे अच्छा परोसा जाता है जब मूल फिल्म दर्शकों के दिमाग में ताजा हो।  हां हम जानते हैं की गदर सीक्वल पहली फिल्म को 22 साल बाद इतिहास रचा है। लेकिन वह एक एक्सेप्शन है! जवान 2 तब आएगी जब शाहरुख खान अभी भी जवान है।” सूत्र ने बताया।

जवान 2 पर हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और इनफॉर्मेटिव और मनोरंजक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs : जवान 2

शाहरुख की जवान मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है?

जवान मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 500 करोड़ पार कर चुका है।

जवान फिल्म का बजट कितना था?

जवान फिल्म का कुल बजट 300 करोड रुपए था।

Join WhatsApp Channel