Bombay High Court On Singham : अजय देवगन की फिल्म को लेकर मुंबई हाई कोर्ट के जज ने कहिए बात

Bombay High Court On Singham (बॉम्बे हाई कोर्ट) : बॉम्बे हाई कोर्ट केजज ने सिंघम जैसी फिल्मों को बताया खतरनाक। कहां तुरंत न्याय देने वाली ‘सिंघम’ पुलिसकर्मी की छवि खतरनाक संदेश देती है। जानिए क्या हुई पूरी बात ? क्यों भड़के मुंबई हाई कोर्ट के जज सिंघम जैसी फिल्म पर? कब होगी सिंघम अगेन रिलीज आदि।

क्या बोले मुंबई हाई कोर्ट के जज

बॉम्बे हाई कोर्ट के जज ने पुलिस एक्शन को लेकर एक सख्त टिप्पणी कर डाली है। कोर्ट ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया की परवाह किए बिना सिंघम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिखाई गई त्वरित न्याय देने वाले हीरो कॉप की सिनेमा छवि एक बहुत ही हानिकारक संदेश भेजती है।

शुक्रवार को न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने भारतीय पुलिस फाउंडेशन द्वारा वार्षिक दिवस और पुलिस सुधार दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में कानून की प्रक्रिया के प्रति लोगों की अधीनता पर सवाल उठाते हुए यह बात कही।

“पुलिस की छवि “दबंग, भ्रष्ट और गैर जिम्मेदार” के रूप में लोकलुभावन है और जजों राजनेताओं और पत्रकारों सहित सार्वजनिक जीवन में किसी के बारे में भी यही कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब जनता सोचती है कि अदालतें अपना काम नहीं कर रही है, तो पुलिस के कदम उठाने पर वह जश्न मनाती हैं।”

“यही कारण है कि जब बलात्कार का एक आरोपीय कथित तौर पर भागने की कोशिश करते समय मुठभेड़ में मर जाता है। तो लोग न सिर्फ यह सोचते हैं, कि यह ठीक है। बल्कि इसका जश्न भी मनाया जाता है। उन्हें लगता है कि न्याय मिल गया। लेकिन क्या यह न्याय मिला है? ”

Bombay High Court On Singham

आगे उन्होंने कहा कि “फिल्मों में पुलिस जजों के खिलाफ कार्यवाही करती है। जिन्हें विनम्र, डरपोक, मोटे चश्मे वाले और अक्सर बहुत खराब कपड़े पहने हुए दिखाया जाता है। वह अदालतों पर दोषियों को छोड देने का आरोप लगाते हैं। नायक पुलिस अकेले ही न्याय करती है।

हाई कोर्ट जज पटेल ने कहा “सिंघम फिल्म में विशेष रूप से उसके क्लाइमेक्स में दिखाया गया है, कि जहां पूरी पुलिसबल पॉलिटिशियन बने प्रकाश राज के खिलाफ हो जाती है और नजर आता है कि अब न्याय मिल गया है। लेकिन मैं पूछता हूं क्या ऐसे न्याय मिल गया है। यह सोचने चाहिए कि वह संदेश कितना खतरनाक है।”

सिंघम अगेन सिनेमाघर में

  • रोहित शेट्टी के कौप यूनिवर्स में ज्यादातर फिल्मों में अजय देवगन ने ही पुलिस की एक्टिंग की है और लीड रोल में रहे हैं।
  • रोहित शेट्टी ने सिंघम (2011), सिंघम रिटर्न (2014) सिंबा (2018) सूर्यवंशी (2021) का निर्देशन किया है।
  • यह फिल्में सुपरहिट गई है। इन फिल्मो का कुल बजट 351 करोड रुपए था और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1071.1 करोड़।
  • अब अजय देवगन ने इस फ्रेंचाइजी को बढ़ाने की सोचा है। सिंघम अगेन में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण लीड एक्टर्स के रोल में नजर आएंगे।
  • इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2023 को शुरू हो गई थी।
  • वही लंकेश भारद्वाज, सिकंदर राजेंद्र कुमार पटेल, गौरव प्रतीक, खुशबू आड्र ,हितेन पटेल सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगे।
  • रोहित की फिल्म सर्कस के प्रमोशन के दौरान दीपिका ने बताया था कि वह लेडी सिंघम के रूप में दिखाई देंगी।
  • इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड रुपए है।
  • मेर्क्स ने इसकी रिलीज डेट 15 अगस्त 2024 तय की थी पर अब पुष्पा से क्लैैैश न करने के कारण उन्होंने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

सिंघम पर हमारे आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसी हो मनोरंजक और इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs : Bombay High Court On Singham

अजय देवगन की सिंघम अगेन फिल्म का बजट कितना है?

सिंघम अगेन का बजट 150 करोड रुपए है।

Join WhatsApp Channel