अगला क्रिकेट विश्व कप नहीं खेलते दिखेंगे ये पांच खिलाड़ी

ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे अगला वर्ल्ड कप : 5 अक्टूबर से क्रिकेट विश्व कप 2023 की शुरुआत हो रही है। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। भारत के 10 शहरों में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड का खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। कई खिलाड़ियों का यह आखिरी विश्व कप होने वाला है। कोई उम्र तो कोई फिटनेस के कारण इस वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने वाले हैं। इस सूची में कुछ जाने-माने चेहरे भी हैं, जो नहीं खेल पाएंगे अगला वर्ल्ड कप। आईए नजर डालते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों पर।

भारत के ये 2 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे अगला विश्व कप

1. रोहित शर्मा

भारत के कप्तान रोहित शर्मा की उम्र अभी 36 साल है। अगले एक दिवसीय वर्ल्ड कप तक उनकी उम्र 40 साल हो जाएगी। ऐसे में उनका अगला वर्ल्ड कप खेलना लगभग नामुमकिन है। यह वर्ल्ड कप रोहित शर्मा का आखिरी हो सकता है। उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए अभी से T20 की कप्तानी हार्दिक पांड्या को नियमित तौर पर दी जा सकती है।

2. आर अश्विन

आर अश्विन फिलहाल टेस्ट के नंबर एक गेंदबाज है। अश्विन की उम्र भी 37 साल हो चुकी है। उन्होंने यह इशारा भी किया किया उनका आखिरी विश्व कप है। अश्विन 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के भी हिस्सा थे। इस वर्ल्ड कप में अश्विन को अक्षर पटेल की जगह भारतीय टीम में चुना गया है।

वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को चटाई धूल

ये विदेशी खिलाड़ियों के नाम भी हैं शामिल

3. बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने ओडीआई से पहले ही संन्यास ले लिया था। किंतु इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के बहुत मानने के बाद उन्होंने इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम में इस विश्व कप के लिए वापसी की है। हालांकि स्टोक्स की उम्र अभी 32 साल ही है, किंतु वह टेस्ट मैचों पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं। इसी कारण से वह वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद फिर संन्यास ले सकते हैं।

4. डेविड वार्नर

डेविड वार्नर अक्टूबर में 37 साल के हो जाएंगे। उन्होंने पहले ही टेस्ट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं कि यह वर्ल्ड कप उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है। वार्नर 2019 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

5. शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन की उम्र फिलहाल 36 वर्ष है। वह इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। शाकिब ने भी बोल दिया है कि वह 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास ले लेंगे। ऐसे में वह अगला एकदिवसीय वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे।

FAQs : वर्ल्ड कप 2023

2023 वर्ल्ड कप कब से शुरू हो रहा है?

5 अक्टूबर

वर्ल्ड कप 2023 में पहला मैच किसका है?

इंग्लैड बनाम न्यूजीलैंड

विश्व कप 2023 में भारत का पहला मैच कब है?

8 अक्टूबर

Join WhatsApp Channel