Asian games 2023 : भारत ने जीते 100 से अधिक मेडल, बनाए कई रिकॉर्ड

भारत में एशियन गेम्स में जीते 100 से अधिक मेडल (Asian games 2023) : एशियन गेम्स के 19 में संस्करण का समापन हो गया है। इस बार एशियाई खेल चीन के हांगझोऊ में खेला गया था। 50 से भी अधिक देशों के 10000 से भी अधिक एथलीट ने इस एशियाई खेलों में हिस्सा लिया। भारत में इस एशियाई खेल में 107 पदक जीते। या भारत के इतिहास का एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड है। भारत में कुल 28 स्वर्ण, 38 रजत एवं 41 कांस्य पदक जीते हैं। इतने मेडल के साथ भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। भारत ने चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बाद चौथा स्थान हासिल किया।

इस खेल में आए सबसे ज्यादा पदक

एशियाई खेलों के 19 में संस्करण का समापन हो गया है। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई गेम्स में काफी शानदार प्रदर्शन किया। 107 मेडल जीतकर भारतीय दल ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले किसी संस्करण में भारत ने सबसे ज्यादा 70 मेडल जीते थे। 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में भारत ने यह उपलब्धि हासिल की थी। अगर किसी व्यक्तिगत खेल की बात करें तो भारत ने निशानेबाजी में सबसे ज्यादा पदक जीते। भारत के निशानेबाजों ने देश को 22 पदक दिलवाए। इनके अलावा एथलेटिक्स में भी 29 पदक मिले। इस जीत के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे देश को दिवाली का तोहफा दे दिया है। भारत को अब 2024 पेरिस ओलंपिक में भी इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Asian games 2023 : भारत ने 12वें दिन जीते 3 गोल्ड, रचा इतिहास

एशियन गेम्स : इन खेलों में टूटे रिकॉर्ड

एशियन गेम्स में कई ऐसे भी खेल रहे हैं जिनमें भारतीय खिलाड़ियों ने अब अप्रत्याशित जीत हासिल की। टेनिस में मुखर्जी बहनों की जोड़ी ने कांस्य पदक जीत कर पूरे देश को चौंका दिया। चिराग शेट्टी एवं सात्विक रेंकीरेड्डी ने बैडमिंटन में गोल्ड जीतकर इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया। इससे पहले भारत ने एशियाई गेम्स में बैडमिंटन में गोल्ड नहीं जीता था। भारत के अनु रानी ने भाला फेंक में गोल्ड जीतकर यह साबित कर दिया कि महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं हैं। तीरंदाजी एवं शतरंज टीमों ने भी अंतिम दिनों में मेडल जीतकर यह साबित कर दिया कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : एशियन गेम्स

भारत में एशियाई खेलों में कुल कितने मेडल जीते ?

107

भारत में एशियन गेम्स 2022 में कितने गोल्ड मेडल जीते?

28

इस बार का एशियन गेम्स कहां खेला गया?

चीन, हांगझोऊ

Join WhatsApp Channel