World Cup 2023 : श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में टूटे ये रिकॉर्ड

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में टूटे कई रिकॉर्ड : शनिवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप में श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को इस मुकाबले में 102 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 428 रनों का काफी बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एडन मार्क्रम, क्विंटन डी कॉक और रासी वेन डर डुसेन ने शतकीय पारी खेली। इस लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम 326 रनों पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड देखने को मिले, आईए जानते हैं।

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में टूटे ये रिकॉर्ड

शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 428 रन बनाए। यह विश्व कप में किसी भी टीम का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ 417 रन बनाए थे। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के उप कप्तान एडन मार्क्रम ने 49 गेंद में शतक जड़ा। या किसी भी बल्लेबाज द्वारा विश्व कप में सबसे तेज शतक है। उन्होंने आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था।

Asian games 2023 : भारत ने 12वें दिन जीते 3 गोल्ड, रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका ने बनाया विश्व कप का सर्वाधिक स्कोर

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 428 रन बनाए। ऐसा कर दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप का सर्वाधिक स्कोर बना दिया। साथ ही यह दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप में तीसरा 400+ का स्कोर है। बाकी किसी टीम ने  ऐसा कारनामा नहीं किया है। श्रीलंका ने भी मुकाबले में 326 रन बनाए। अगर दोनों टीमों के स्कोर को जोड़ दे तो इस मैच में कुल 754 रन बने। यह विश्व कप के किसी भी मैच का सर्वाधिक संयुक्त स्कोर है। इस मुकाबले में कुल 105 बाउंड्री लगी जो किसी एक विश्व कप मैच में सर्वाधिक है। दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने इस मैच में शतक लगाया। विश्व कप के किसी मुकाबले में ऐसा पहली बार हुआ।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका

वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक किसने लगाया है?

एडेन मार्करम

इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कौन कर रहा है?

तेंबा बावुमा

वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला कब है?

11 अक्टूबर

Join WhatsApp Channel