प्रियंका चोपड़ा की फैमिली फोटो हुई,वायरल हुई, बेटी मालती संग नजर आईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका कई शानदार प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। प्रियंका एक क्यूट बेटी की मां हैं, जिसका नाम मालती मैरी जोनस है। कई स्टार कपल की तरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है लेकिन अभिनेत्री अक्सर अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। फोटोज में एक तरफ प्रियंका अपनी बेटी को निहारती नजर आ रही हैं, वहीं नन्ही मालती अपने पापा की गोद में बैठी हुई हैं। हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा छिपा लिया है। उन्होंने अपनी बेटी मालती के चेहरे पर हार्ट शेप का इमोजी लगा दिया है। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी बेटी की लाइफ को प्राइवेट ही रखना चाहती हैं।

फोटोज में एक तरफ प्रियंका अपनी बेटी को निहारती नजर आ रही हैं
फोटोज में एक तरफ प्रियंका अपनी बेटी को निहारती नजर आ रही हैं

इसे भी पढ़े : –आलिया भट्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल अपनी बेटी राहा को दूध पिलाते

बेटी संग प्रियंका चोपड़ा की फोटोज

अब हाल ही में प्रियंका ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका अपनी बेटी और अपने पति निक जोनस के साथ घूमने फिरने निकली हैं।
Priyanka chopra playing with kids in mumbai 201805 1526300962 | बच्‍चों से बन जाती है प्रियंका चोपड़ा की स्‍पेशल बॉन्डिंग, जानें क्‍या कहती हैं ये 7 फोटोज... | Gallery Photogallery at ...
प्रियंका की ये फैमिली पिक्चर काफी प्यारी लग रही है। अब इस पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर प्यार लुटा रहे हैं। वे अपने फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है।
प्रियंका चोपड़ा की फैमिली फोटो हुई वायरल
प्रियंका चोपड़ा की फैमिली फोटो हुई वायरल

इसे भी पढ़े : – मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट का वायरल वीडियो को देख फैंस ने कहा असली मजे तो ट्रेनर के?

प्रियंका की फैमिली फोटो हुई वायरल

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लिए दिख रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री कमरे की बालकनी में बैठी हुई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इस दौरान प्रियंका की गोद में  उनकी लाडली बेटी मालती भी हैं। यह तस्वीर पीछे से क्लिक की गई है, जिस वजह से इस तस्वीर में प्रियंका का आधा चेहरा दिख रहा है और नन्ही मालती की बैक दिख रही है।वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका सेल्फी ले रही हैं। बता दें कि यह तस्वीरें प्रियंका की बेटी मालती के साथ पहली ट्रिप की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इन तस्वीरों के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, ‘हमारी पहली ट्रिप।’ प्रिंयका की उनकी नन्ही परी के साथ यह फोटोज फैंस से लेकर सेलेब्स तक पसंद कर रहे हैं। रणवीर सिंह, शिबानी दांडेकर, जोया अख्तर और अनुष्का शर्मा ने खूब सारे हार्ट इमोजी भेजे हैं।

इन तस्वीरों के कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'हमारी पहली ट्रिप।
इन तस्वीरों के कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘हमारी पहली ट्रिप

वहीं, फराह खान ने लिखा, ‘भगवान मालती और प्रियंका का भला करे।’ इसके अलावा, फैंस भी अलग-अलग अंदाज में प्रियंका की फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं।

priyanka chopra in swimming pool, स्विमिंग पूल में दिखी प्रियंका चोपड़ा की मस्ती, लेकिन इस बार निक के साथ नहीं - priyanka chopra doing masti in swimming pool this time not with
 खबर लिखे जाने तक इन फोटोज को 16 लाख 71 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं और यह आंकड़ा ऐसे ही तेजी से बढ़ रहा है।हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड ”Samchar buddy से जुड़े रहे।
Join WhatsApp Channel