सचिन तेंदुलकर हो गए थे सुशांत सिंह राजपूत की बैटिंग के फैन, अर्जुन की बाउंसर पर खेला था शॉट

सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मी करियर के दौरान दो फिल्में ऐसी कीं जिसमें वह एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर नजर आए। बीते दिनों सुशांत ने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। सुशांत की मौत के बाद से ही विभिन्न सेलिब्रिटिज उनसे जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। एक ऐसा ही किस्सा भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने शेयर किया है। इस किस्से में उन्होंने बताया है कि कैसे सचिन तेंदुलकर सुशांत को बैटिंग करता देख हैरान हो गए थे।मोरे ने बताया कि सचिन जब गैलरी में बैठे थे तब उनकी नजर बल्लेबाजी कर रहे सुशांत पर पड़ी। उन्होंने मुझसे पूछा- कौन है यह लड़का, इतनी अच्छी बैटिंग कर रहा है। तब मैंने उसे बताया कि यह लड़का एक फिल्म में क्रिकेदार का किरदार निभाने जा रहा है। प्रोफेक्ट होने के लिए वह क्रिकेट प्रैक्टिस कर रहा हैं।बता दें कि मोरे ने खुद ही कई महीने सुशांत को ट्रेन किया था। क्योंकि धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं तो ऐसे में मोरे ने सुशांत को विकेटकीपिंग की बारीकियों के बारे में बताया था। मोरे ने कहा था कि सुशांत ने फिल्म के लिए पूरी मेहनत की थी। प्रैक्टिस के दौरान उसे कई बार गेंद भी लगी लेकिन वह कभी भागा नहीं। मोरे ने सुशांत के सुसाइड करने पर हैरानगी जताई थी। उन्होंने कहा था- मैं खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा।

सचिन हो गए थे सुशांत की बैटिंग के फैन
सचिन हो गए थे सुशांत सिंह राजपूत की बैटिंग के फैन

इसे भी पढ़े :- ईशा देओल और अमृता राव के बीच तकरार इस कद्र बढ़ गई थी कि बात थप्पड़ तक पहुंच गयी

सचिन तेंदुलकर हो गए थे सुशांत सिंह राजपूत की बैटिंग के फैन

सचिन ने मोरे से पूछा, यह लड़का कौन है। जब पूर्व विकेटकीपर ने उन्हें बताया कि यह फिल्म का ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत है तो मास्टर ब्लास्टर को यकीन ही नहीं हुआ।महेंद्र सिंह धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। सुशांत के असमायिक चले जाने से बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट जगत भी सदमे में है। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। आठ-नौ महीने उन्होंने क्रिकेट के हुनर को निखारा था। और वह इसमें इस हद तक निपुण हो गए थे कि सचिन तेंडुलकर भी उनकी बल्लेबाजी देखकर हैरान रह गए थे।

सचिन तेंडुलकर भी उनकी बल्लेबाजी देखकर हैरान रह गए थे।
सचिन तेंडुलकर भी उनकी बल्लेबाजी देखकर हैरान रह गए थे।

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे पर सुशांत को धोनी के रोल के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी थी। उस वक्त को याद करते हुए मोरे ने कहा, ‘मैंने सचिन से कहा, यह हमारा ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत है। इस पर सचिन ने कहा, ‘पूरा जबर्दस्त है। लगता ही नहीं कि कोई ऐक्टर नेट्स में खेल रहा है।”यह घटना तब की है कि जब सचिन अपने बेटे अर्जुन के साथ बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में गए थे। पिता-पुत्र की यह जोड़ी सुशांत के साथ वाले नेट में प्रैक्टिस कर रही थी।

सुशांत को धोनी के रोल के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी थी।
सुशांत सिंह राजपूत को धोनी के रोल के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी थी।

इसे भी पढ़े :- आलिया भट्ट को अपनी बहु बनाकर पछातावा हो रहा है खुद ये बात नीतू सिंह ने की कबूल

ब्रेक के दौरान मोरे ने सचिन से बात की। उन्होंने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट को बताया- ‘वह लड़का कौन है, मुझे उसकी बल्लेबाजी पसंद है। जब मैंने उन्हें बताया कि वह बॉलीवुड ऐक्टर है जो महेंद्र सिंह धोनी फिल्म के लिए ट्रेनिंग कर रहा है, तो उन्होंने कहा, ‘क्या बात करता है।’ और उन्होंने सुशांत की बल्लेबाजी की तारीफ की। सचिन ने तब कहा कि ऐसा नहीं लग रहा है कि कोई ऐक्टर नेट्स में खेल रहा है वह एक पूरा बल्लेबाज लग रहा है।

सुशांत ने बाउंसर पर शानदार शॉट खेला।
सुशांत सिंह राजपूत ने बाउंसर पर शानदार शॉट खेला।

मोरे ने बताया, ‘इसके बाद अर्जुन ने सुशांत सिंह राजपूत को बोलिंग करना शुरू किया और मुझसे पूछा कि क्या वह बाउंसर फेंक सकते हैं। मैंने हामी भर दी और फिर सुशांत ने बाउंसर पर शानदार शॉट खेला। हर कोई उनकी बल्लेबाजी देखकर हैरान था।’मोरे ने कहा, ‘बेशकर, विकेटकीपिंग हर कोई नैचरल रूप से नहीं सीख सकता लेकिन सुशांत काफी मेहनती और गंभीर था और आखिरकार उसने इसमें भी काफी अच्छा किया। यह इसलिए था क्योंकि उन्हें अपना रोल पसंद था। बल्लेबाजी करते हुए भी सुशांत ने रणजी ट्रोफी स्तर के गेंदबाजों का सामना किया।”मोरे को याद है कि एक इनसान के तौर पर सुशांत हमेशा जोश से भरे हुए होते थे। उन्होंने रविवार को सुशांत के निधन के बाद यह घटना साझा की।हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड Samchar buddy.com से जुड़े रहे।

Join WhatsApp Channel