World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में टूटे ये रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में टूटे ये रिकॉर्ड :  5 अक्टूबर से क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत हो गई है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। वर्ल्ड कप के दौरान भारत के 10 शहरों में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्व कप में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने, आईए नजर डालते हैं।

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड

गुरुवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हरा दिया। यह रनों के हिसाब से विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया इससे पहले विश्व कप में कभी भी इतने बड़े अंतर से नहीं हारा था। साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 1992 विश्व कप के बाद शुरुआती दो मुकाबला कभी नहीं हारे थे। यह विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी हार है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले में 177 रनों पर ऑल आउट हो गई। यह ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप में तीसरा सबसे कम स्कोर है।

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम स्कोर

  • 151 बनाम न्यूजीलैंड (2015)
  • 176 बनाम पाकिस्तान (2011)
  • 177 बनाम दक्षिण अफ्रीका (2023)

World Cup 2023 : रोहित शर्मा के शतक के बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को हराया

क्विंटन डि कॉक ने बनाया यह रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 106 गेंद में 109 रन बनाए। इस पारी के कर्ण ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। इस पारी के साथ क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप में लगातार दो मुकाबले में दो शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 2011 विश्व कप में एबी डी विलियर्स ने यह कारनामा किया था। साथ ही डिकॉक विश्व कप के पहले दो मुकाबले में  शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले में किसकी जीत हुई?

दक्षिण अफ्रीका की

ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार कितनी है?

134 रन

विश्व कप में भारत का अगला मुकाबला किसके खिलाफ है?

पाकिस्तान के

Join WhatsApp Channel