Akshay Kumar Birthday : बर्थडे पर अक्षय कुमार और परिवार ने किए दर्शन, शिखर धवन और सानिया नेहवाल ने भी लिया आशीर्वाद

Akshay Kumar Birthday : अपने बर्थडे के अवसर पर अक्षय कुमार परिवार सहित पहुंचे श्री महाकालेश्वर मंदिर। शिखर धवन और सानिया नेहवाल को भी दर्शन लेते हुए देखा गया।

अक्षय कुमार पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर (Akshay Kumar Birthday)

  • बॉलीवुड के बॉस अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज हाजिरी दी।
  • उन्हें उनके बेटे आरव बहन अलका हीरानंदानी और भांजे सिमर को एक साथ दर्शन लेते हुए देखा गया।
  • अक्षय के परिवार ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2:00 बजे नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया।वह भस्म आरती में भी शामिल हुए।
  • आपको बता दे कि अक्षय पहले भी अपनी फिल्म OMG 2 की शूटिंग के लिए अक्टूबर 2021 में उज्जैन आए थे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी।
  • अब उनकी आगामी मूवी मिशन रानीगंज की सक्सेस की प्रार्थना करने के लिए वह फिर उज्जैन आए।
  • इसी के साथ क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में शामिल हुए।
  • बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल भी बाद में महाकाल मंदिर पहुंची वह भोग आरती में शामिल हुई।

Shahrukh Khan Movie Copied 

महाकालेश्वर पहुंचकर क्या बोले एक्टर

भस्म आरती के दौरान अक्षय और उनके बेटे परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। अक्षय ने धोती तो आरव ने सफेद कुर्ता पजामा पहना हुआ था। नंदी हॉल में बैठकर सभी भगवान शिव का जाप करते हुए दिखाई दिए। पुजारी आशीष शर्मा के माध्यम से महाकाल को जल अर्पित किया। आशीष वर्मा ने बतया कि अक्षय ने भगवान महाकाल को लेकर कई जानकारी ली। अपने जन्मदिन पर अक्षय ने कहा कि “जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है, कि साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाए”।

वर्ल्ड कप के बारे में क्या बोल दिया अक्षय कुमार ने

मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार ने वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा कह दिया की सब हंसते रह गए। चर्चा करते हुए वह बोले “हमारा देश भड़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे।” शिखर धवन ने कहा “भगवान का धन्यवाद कि उन्होंने हमें यहां बुलाया।” शिखर धवन से वर्ल्ड कप को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय कुमार ने मजाक के अंदाज में कहा “यह छोटी-छोटी चीजें हैं! यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से सिर्फ तरक्की मांगी जाती है। और देश खूब तरक्की करें जय महाकाल!”

माता-पिता के साथ पहुंची सानिया नेहवाल

अपने माता-पिता के साथ पहुंची सानिया नेहवाल भोग आरती में शामिल हुई।  पुजारी संजय शर्मा ने बतया कि साइना ने देश और उनके द्वारा चलाई जा रही अकादमी के लिए भगवान से प्रार्थना की है। भगवान को जल अर्पित किया। खिलाड़ी भारत का नाम गौरवान्वित करें यही प्रार्थना की है।  मंदिर समिति ने साइना का महाकाल का चित्र भेंट कर सम्मान किया।

अक्षय कुमार पर हमारा यह आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और मनोरंजक और इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs : Akshay Kumar Happy Birthday

अक्षय कुमार की नेटवर्थ कितनी है?

अक्षय कुमार की नेट वर्थ $340 मिलियन है।

Join WhatsApp Channel