Bigg Boss 17 : क्या सीमा हैदर भी बनने वाली है बिग बॉस सीजन 17 का पार्ट, जानिए क्या है उनका कहना

Bigg Boss 17 : क्या सीमा हैदर बिग बॉस 17 में आने वाली है जानिए सच। आजकल दो चीज भारत में बहुत चर्चा में है। पहले है पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और दूसरी चीज बिग बॉस 17। और अब माना जा रहा है कि यह दोनों कंट्रोवर्शियल टॉपिक एक साथ कलर्स टीवी पर दिखाई देंगे। खबरें आई है कि पाकिस्तानी सीमा हैदर को बिग बॉस 17 में एक प्रतियोगी के रूप में आमंत्रण आया है। आईए जानते हैं क्या है सच स्क्रोल करते रहिए।

सीमा हैदर आएंगे बिग बॉस के घर में

कलर्स का रियलिटी शो बिग बॉस धमाकेदार वापसी के साथ वापस आ गया है। शो के प्रशंसक अपना उत्साह नहीं रोक पा रहे हैं। क्योंकि 2023 के प्रतियोगियों की सूची आखिरकार सामने आ गई है। जैसे ही नए सीजन की उल्टी गिनती शुरू होती है, दर्शक के जानने के लिए उत्सुक होते हैं कि इस बार बिग बॉस में कौन आएगा। डच श्रृंखला बिग ब्रदर से प्रेरित इस शो में नाटक, दोस्ती, संघर्ष और अप्रत्याशित मोड़ से भरे 16 सफल सीजन देखे गए हैं। प्रत्येक नए सीजन के साथ बिग बॉस ने दर्शकों को बांधे रखा है। और अब इसका नया सीजन अक्टूबर में आने की उम्मीद है।

वर्ग मनोरंजन
रियलिटी शो का नाम बिग बॉस
रियलिटी शो का सीजन 17
बिग बॉस 17 शुरू होने की तारीख अक्टूबर 2023
शो के होस्ट सलमान खान
डिजिटल राइट्स कलर्स टीवी
प्रतियोगी आधिकारिक सूची घोषित नहीं हुई है।
संभावित प्रतियोगी सीजन 17 हर्ष बेनीवाल
इशा मालवीय
मल्लिका सिंह
सुमेद मुद्गलकर
सीमा हैदर और कई सिलेब्रिटीज
समय रात 10:00 बजे
कलर्स टीवी पर

BIGG BOSS 17 POSTPONED

क्या बोली सीमा हैदर

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर कहती हैं कि वह अपने पब्जी वाले प्यार के लिए हिंदुस्तान आ गई। इसके बाद पूरे मीडिया में उसको लेकर खूब कंट्रोवर्सी हुई। उसकी पड़ोसी ने उसके पति सचिन को लाप्पू कह डाला। तो सीमा ने उस पर डिफेमेशन का केस कर डाला। वही खबर यह भी आई थी की सीमा की जर्नी के ऊपर एक फिल्म भी बनने वाली है। सीमा हैदर के ऊपर एक भोजपुरी गाना भी बन चुका है जो सोशल मीडिया पर बहुत फेमस है। वहीं बिग बॉस हर साल अपने घर में उन्हीं लोगों को आमंत्रित करता है, जिनकी पहले से कुछ कंट्रोवर्सी हो। और इतनी कंट्रोवर्सी के बाद बिग बॉस का ऑफर आना एक बहुत मामूली सी बात है।

जब मीडिया को यह खबर मिली की सीमा हैदर को बिग बॉस का ऑफर आया है तो सोशल मीडिया पर फिर खलबली मच गई। इसके बाद सीमा के वकील ने एक वीडियो जारी किया जिसमें सीमा ने बताया कि उसे बिग बॉस 17 और कपिल शर्मा शो दोनों में आमंत्रित किया गया है लेकिन वह अभी किसी भी शो में नहीं जा रही है।

बिग बॉस 17 के बारे में हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और मनोरंजन और इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs : बिग बॉस 17

रियलिटी शो बिग बॉस 17 कब रिलीज होगा?

रियलिटी शो बिग बॉस का अगला सीजन अक्टूबर 2023 में रिलीज होगा।

सलमान खान की नेट वर्थ कितनी है?

सलमान खान की नेट वर्थ $350 मिलियन है।

Join WhatsApp Channel