Animal Bobby Deol First Look (एनिमल से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक) : रश्मिका मंदांना और रणबीर कपूर के बाद सामने आया बॉबी देओल का फर्स्ट लुक। कुछ ही दिनों में रिलीज हो जाएगा एनिमल फिल्म का टीजर। देखिए बॉबी देओल का खूंखार फर्स्ट लुक।
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हाल ही में इस मूवी से रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदांना के फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किए गए हैं। अब इस कड़ी में अगला नाम साउथ सुपरस्टार बॉबी देओल को जोड़ दिया गया है। 26 सितंबर को एनिमल से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है।
एनिमल (2023)
- एनिमल एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
- यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा द्वारा संपादित, लिखित और निर्देशित है।
- फिल्म को टी-सीरीज और सिने1 स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है।
निर्देशक | संदीप रेड्डी वांगा |
लेखक | संदीप रेड्डी वांगा |
प्रोड्यूसर्स | भूषण कुमार कृष्ण कुमार मुराद खेतानी अश्विन वार्दे प्रणय रेड्डी वांगा संदीप रेड्डी वांगा |
अभिनीत | रणबीर कपूर रश्मिका मंदांना अनिल कपूर बॉबी देओल |
प्रोडक्शन कंपनी | टी-सीरीज फिल्म सिने 1 स्टूडियो भद्रकाली पिक्चर्स |
रिलीज डेट | 1 दिसंबर 2023 |
बजट | ₹100 करोड़ |
Animal Bobby Deol First Look
रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म एक-एक करके अपने सभी सितारों का फर्स्ट लुक शेयर कर रही है। पहले रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदांना का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। और अब टीजर रिलीज के 2 दिन पहले बॉबी देओल का लुक भी सामने आ चुका है।

एनिमल से सामने आए नए पोस्टर में बॉबी देओल खून से सने हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के चेहरा खून की छीटों से भरा हुआ है और वह हाथ से चुप रहने का इशारा कर रहे हैं। बॉबी देओल के इस फर्स्ट लुक को अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और उसके के साथ कैप्शन में लिखा है-“जानवर के हर दुश्मन के अंदर भी जानवर छिपा होता है। यह याद रखना बेटा।” बॉबी देओल का खूंखार अंदाज देख अब फैंस की भी धड़कनें इसके टीज़र के लिए बढ़ चुकी है।
एनिमल से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक के बारे में हमारा ही आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और मनोरंजक और इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।
FAQs : Animal Bobby Deol First Look
एनिमल फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा?
एनिमल फिल्म का टीजर 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगा।