Jawan Ticket Offer : जवान पर दिया मेर्क्स ने धांसू ऑफर, ‘एक पर एक टिकट फ्री’, जानिए पुरी ऑफर डीटेल्स

Jawan Ticket Offer (जवान टिकट ऑफर) : बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने के बाद अब जवान की घटती कमाई मेर्क्स को रास नहीं आ रही है। इसीलिए अब उन्होंने एक बहुत बड़ा दाव खेल दिया है। मेर्क्स ने टिकट पर अनाउंस कर दिया है “एक खरीदो एक फ्री पावर ऑफर” अब सिंगल दाम में मिलेगा डबल धमाका। अगर यह दाव कामयाब रहा तो शाहरुख का जलवा पूरे सितंबर महीने चल पाएगा।

Jawan Ticket Offer

मेर्क्स ने जवान की घटती कमाई को देख इसके टिकट पर बड़ा ऑफर अनाउंस कर दिया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के इंस्टा पोस्ट पर लिखा गया है “डबल धमाका। सिंगल दाम। जैसे आजाद के साथ विक्रम राठौर। वैसे आपके साथ कोई भी जा सकता है। एक टिकट खरीदने पर दूसरा टिकट बिल्कुल मुफ्त। 1+1 ऑफर कल से शुरू हो रहा है। अपने प्रिय जनों के साथ जवान को एंजॉय करें। आपके नजदीकी सिनेमा घरों में। हिंदी, तमिल और तेलुगु में।”

वहीं शाहरुख खान ने भी अपने एक अकाउंट पर इस ऑफर की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा “भाई को… बहनों को… दुश्मन को.. यारों को.. और हां अपने प्यारों को.. कल जवान दिखाएइगा। चाचा-चाचा… फूफा-फूफी… मामा-मामी.. यानी पूरे परिवार को… सबके लिए एक साथ एक मुफ्त मुफ्त टिकट। तो कल से परिवार, यार और प्यार बस एक टिकट खरीदे और दूसरा मुफ्त पे पूरे परिवार के साथ मुफ्त मनोरंजन का लुफ्त उठाएं।”

आपको बता दें कि है ऑफर सिर्फ गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन के लिए वैलिड है। इस ऑफर को बुकमाइशो, पेटीएम मूवीज, पीवीआर आईयोनेक्स और सिनेपोलिस से इंटरनेट बुकिंग करके प्राप्त किया जा सकता है।

जवान

  • जवान एक 2023 भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
  • जो एटली द्वारा सह लिखित और निर्देशित उनकी पहली हिंदी फिल्म है।
  • यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत गौरी खान और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित है।
  • फिल्म में शाहरुख खान पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका में है।
  • उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सानिया मल्होत्रा है।
निर्देशक एटली
कहानी एटली
द्वारा उत्पादित गौरी खान
गौरव वर्मा
अभिनीत शाहरुख खान
नयनतारा
विजय सेतुपति
प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट
रिलीज डेट 7 सितंबर 2023
बजट 300 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1004.92 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  •  शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को बहुत धूमधाम से थिएटर में रिलीज हुई।
  • इस फिल्म को लेकर लोगों में बहुत उत्साह रहा। वही क्रिटिक्स ने इसे साउथ मूवी से कॉपी किया हुआ बताया।
  • इन सब के बावजूद शाहरुख की फिल्म एक सक्सेस बन के उभरी।

Tiger 3 First Look 

  • शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म भारत में तीसरे रविवार को 15 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही।
  • रिलीज के 18 दिनों के बाद फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 560.83 करोड रुपए हो गया है।
  • वही फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • शाहरुख खान की इस साल की दूसरी ऐसी फिल्म है जिसने ओवरसीज पर हजार करोड रुपए की कमाई की है।
  • पठान के बाद अब शाहरुख खान की दूसरी फिल्म जवान भी  1000 करोड़ की राह पर चल रही है।
  • रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर जवान का ओवरसीज कलेक्शन साझा किया। जिसमें बताया गया कि किंग खान की नई फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 1004.92 की कमाई की है।

जवान टिकट ऑफर पर हमारा ही आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और मनोरंजन और इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs : Jawan Ticket Offer

जवान फिल्म टिकट पर क्या ऑफर दिया गया है?

जवान फिल्म टिकट पर 3 दिनों के लिए ‘एक पर एक फ्री टिकट’ ऑफर दिया गया है। यह ऑफर इंटरनेट बुकिंग एप्स जैसे की बुकमाइशो, पेटीएम मूवी आदि पर वैलिड है।

Join WhatsApp Channel