Leo Movie Boycott : रिलीज से पहले विजय थलापति की फिल्म पर मचा बवाल, क्यों होगी बॉयकॉट?

Leo Movie Boycott (लिओ मूवी बॉयकॉट) : क्या रिलीज होने से पहले ही हो जाएगी विजय थलापति की फिल्म लियो बॉयकॉट। साउथ के सुपरस्टार विजय थालापति को मिली हेट और जमकर हुई ट्रोल। ट्विटर पर लोगों ने चलाया #kerelaboycottleo जाने क्या रही लोगों की गुस्से की वजह।

ऐसा क्या है लिओ मूवी में?

साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय थलापति की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अक्सर देखा जाता है कि विजय के फैंस में उनकी फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज़ है। मौजूदा समय में प्रशंसक विजय की अपकमिंग फिल्म लियो की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर बहस छिढ़ गई है। और ट्विटर पर  # kerelaboycottleoकेरल बॉयकॉट लियो ट्रेंड शुरू हो गया है। चलिए जानते हैं कि क्या हुआ ऐसा कि लोग इतने भड़क गए।

Leo Hindi Poster

  • लियो जिसे लियो ब्लडी स्वीट के नाम से भी जाना और एडवर्टाइज किया जाता है एक आगामी भारतीय तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
  • यह फिल्म लोकेश कनागराज द्वारा निर्देशित है।
  • इसे ललित कुमार ने निर्मित किया है।
  • यह फिल्म 19 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी।

लिओ मूवी कलाकार और डिटेल्स

निर्देशक लोकेश कनागराज
प्रोड्यूसर्स एस एस ललित कुमार
जगदीश पलानीसामी
अभिनीत विजय
त्रिशा
संजय दत्त
अर्जुन
प्रोडक्शन कंपनी सेवेन स्क्रीन स्टूडियो
रिलीज डेट 19 अक्टूबर 2023
बजट 250-300 करोड़

लियो मूवी बॉयकॉट (Leo Movie boycott)

दरअसल ट्विटर ट्रेंड के आधार पर यह कहा जा रहा है कि विजय थलापति के फैंस ने बिना किसी कारण के केरल फिल्म इंडस्ट्री और साउथ के दिग्गज कलाकार मोहनलाल को टारगेट किया। जिसके चलते विजय के फैंस ने मोहनलाल के बारे में गलत शब्द भी कहे। हालांकि इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन ट्विटर ट्रेंड इस बात का दावा कर रहा है।

इसी कारण लियो को लेकर ट्विटर पर केरल बॉयकॉट लियो का ट्रेन्ड चल रहा है। इससे यह कहा जा सकता है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और मोहनलाल के फैंस की ओर से ट्विटर पर लियो के खिलाफ यह ट्रेन्ड चलाया जा रहा है।

लिओ मूवी बॉयकॉट के बारे में यह आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही मनोरंजक और इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स करने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs : Leo Movie Boycott

संजय दत्त की लियो मूवी कब रिलीज होगी?

संजय दत्त की लियो फिल्म 19 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी।

Join WhatsApp Channel