बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका कई शानदार प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। प्रियंका एक क्यूट बेटी की मां हैं, जिसका नाम मालती मैरी जोनस है। कई स्टार कपल की तरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है लेकिन अभिनेत्री अक्सर अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। फोटोज में एक तरफ प्रियंका अपनी बेटी को निहारती नजर आ रही हैं, वहीं नन्ही मालती अपने पापा की गोद में बैठी हुई हैं। हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा छिपा लिया है। उन्होंने अपनी बेटी मालती के चेहरे पर हार्ट शेप का इमोजी लगा दिया है। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी बेटी की लाइफ को प्राइवेट ही रखना चाहती हैं।
इसे भी पढ़े : –आलिया भट्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल अपनी बेटी राहा को दूध पिलाते
बेटी संग प्रियंका चोपड़ा की फोटोज
इसे भी पढ़े : – मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट का वायरल वीडियो को देख फैंस ने कहा असली मजे तो ट्रेनर के?
View this post on Instagram