Singham Again Release Date : अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन हो चुकी है डिलेड, जानिए क्या रहा रीजन

Singham Again Release Date : अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने पुष्पा 2 से क्लैैश से बचने के लिए बढ़ाई रिलीज डेट। पुष्पा 2 के क्रेज से सहमें अजय देवगन और रोहित शेट्टी। रिलीज डेट आगे बढ़ने का किया फैसला। जानिए पूरी खबर।

सिंघम अगेन के बारे में

  • रोहित शेट्टी के कौप यूनिवर्स में ज्यादातर फिल्मों में अजय देवगन ने ही पुलिस की एक्टिंग की है और लीड रोल में रहे हैं।
  • रोहित शेट्टी ने सिंघम (2011), सिंघम रिटर्न (2014) सिंबा (2018) सूर्यवंशी (2021) का निर्देशन किया है।
  • यह फिल्में सुपरहिट गई है। इन फिल्मो का कुल बजट 351 करोड रुपए था और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1071.1 करोड़।
  • अब अजय देवगन ने इस फ्रेंचाइजी को बढ़ाने की सोचा है। सिंघम अगेन में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण लीड एक्टर्स के रोल में नजर आएंगे।
  • इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2023 को शुरू हो गई थी।
  • वही लंकेश भारद्वाज, सिकंदर राजेंद्र कुमार पटेल, गौरव प्रतीक, खुशबू आड्र ,हितेन पटेल सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगे।
  • रोहित की फिल्म सर्कस के प्रमोशन के दौरान दीपिका ने बताया था कि वह लेडी सिंघम के रूप में दिखाई देंगी।
  • इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड रुपए है।
  • मेर्क्स ने इसकी रिलीज डेट 15 अगस्त 2024 तय की थी पर अब पुष्पा से क्लैैैश न करने के कारण उन्होंने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

Naagin 6 

क्यों बढ़ाई रिलीज डेट आगे – Singham Again Release Date

आपको बता दे की रोहित ने फिल्म की रिलीज डेट 15 अगस्त पर बहुत पहले ही तय कर दी थी। और अब जब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट भी 15 अगस्त निकली तो उन्हें आश्चर्य हुआ। इसी चीज को लेकर शेट्टी के कार्यालय में चर्चाएं हुई और बैठक में यह निष्कर्ष निकला कि उन्होंने सिंघम अगेन की रिलीज को डिले कर दिया है। एक सूत्र ने बताया कि “ना तो अजय देवगन ना ही रोहित शेट्टी में इतनी अकड़ है कि वह एक तारीख के लिए अड़ जाएं जो फिल्म के बिजनेस पर भी असर करें। जाहिर सी बात है कि वह अल्लू अर्जुन के इस कदम से उदास थे क्योंकि उन्होंने पहले ही सिंघम अगेन के लिए रिलीज डेट तय कर ली थी।  लेकिन उनका इरादा इस रास्ते पर जाने का बिल्कुल भी नहीं है।”

आगे सूत्र ने बताया कि “अजय और रोहित ने एक साथ फैसला किया है कि वह रिलीज डेट आगे बढ़े और पुष्पा 2 को इस तारीख पर रिलीज होने दे। एक्टर और निर्देशक का मानना है कि पुष्पा 2 को छुट्टी की जरूरत है लेकिन सिंघम अगेन अपने आप में ही एक ब्रांड है। जो बिना किसी छुट्टी के भी अच्छा बिजनेस कर सकती है। वह ना तो पुष्पा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और ना ही अपनी मूवी को डूबते देखना चाहते हैं।

सिंघम अगेन के बारे में हमारा यह आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और मनोरंजक और इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs : Singham Again Release Date

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का बजट कितना है?

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का बजट करीब 150 करोड रुपए है।

Join WhatsApp Channel