Asia Cup 2023 schedule : जानिए एशिया कप 2023 का शेड्यूल, वेन्यू और टीमों के बारे में

एशिया कप 2023 शेड्यूल हुआ रिलीज : हाल ही में एशिया कप 2023 का शेड्यूल रिलीज हो गया। इस बार एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका और पाकिस्तान साथ में कर रहे हैं। इस बार एशिया कप में कुल छह टीम में हिस्सा लेंगे। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल एवं अफगानिस्तान आपस में इस चमचमाती ट्रॉफी के लिए लड़ेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त को होगी और फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा। हाल ही में एशिया कप में भाग लेने के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया। भारत इस कैंपेन की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। एशिया कप में भाग लेने वाली 6 टीमों के बीच कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे।

एशिया कप 2023 : जानिए पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट

इस बार एशिया कप ओडीआई फॉर्मेट में होगा और इसमें छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन 6 टीमों को तीन-तीन के दो ग्रुपों में बांट दिया गया है। ग्रुप ए में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका हैं। वही ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान और नेपाल हैं। प्रथम चरण में दोनों ग्रुप की टीमें अपनी ग्रुप के बाकी दो टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेंगी। फिर दोनों ग्रुप की टॉप  दो टीमें सुपर 4 के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 4 में सभी टीमें एक दूसरे का एक-एक बार सामना करेंगी और टॉप दो टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

एशिया कप 2023 शेड्यूल
30 अगस्त 2023 पाकिस्तान बनाम नेपाल
31 अगस्त 2023 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
2 सितंबर 2023 भारत बनाम पाकिस्तान
3 सितंबर 2023 बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
4 सितंबर 2023 भारत बनाम नेपाल
5 सितंबर 2023 अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम

सुपर 4
6 सितंबर 2023 ए 1 बनाम बी 2
9 सितंबर 2023 बी 1 बनाम बी 2
10 सितंबर 2023 ए 1 बनाम ए 2
12 सितंबर 2023 ए 2 बनाम बी 1
14 सितंबर 2023 ए 1 बनाम बी 1
15 सितंबर 2023 ए 2 बनाम बी 2
17 सितंबर 2023 फाइनल

कौन से मैदान में होंगे मैच और कहां होगा लाइव प्रसारण

इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका साथ में कर रहे हैं। सभी मैच कुल 4 स्टेडियम में खेले जाएंगे। पाकिस्तान में हो रहे हैं मैच मुल्तान एवं लाहौर में खेले जाएंगे। वहीं श्रीलंका में होने वाले मैच कैंडी एवं कोलंबो में खेले जाएंगे।इन सभी मैचो का भारत में लाइव प्रसारण होगा।भारत के मैच डीडी स्पोर्ट्स पर देखे जा सकते हैं। बाकी मैचो का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स एवं हॉटस्टार पर होगा।

एशिया कप पे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद।ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आएं।

FAQs : एशिया कप 2023 शेड्यूल

एशिया कप 2023 कब से शुरू हो रहा है?

30 अगस्त

एशिया कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच कब है?

2 सितंबर

एशिया कप 2023 का फाइनल कब है?

17 सितंबर

Join WhatsApp Channel