Aisa Cup Final 2023 : एशिया कप फाइनल में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

Aisa Cup Final 2023 : एशिया कप 2023 अब अपने अंतिम चरण में है। 30 अगस्त को शुरू हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका का होगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला 3:00 बजे शुरू होगा। जब पिछली बार भारत श्रीलंका से भिड़ी थी तो भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार यह मुकाबला कैसा होता है। आईए जानते हैं इस मुकाबले में किन खिलाड़ियों पर बनी रहेगी नजर।

एशिया कप फाइनल : किन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

1. विराट कोहली

कोई भी हाई वोल्टेज मुकाबला हो और उस मुकाबले से विराट कोहली का नाम ना जुड़े ऐसा हो ही नहीं सकता। विराट कोहली 2023 में शानदार फार्म में हैं। उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक भी लगाया। ऐसे में सारी निगाहें विराट कोहली पर रहेंगे कि वह फाइनल में कैसा प्रदर्शन करते हैं। यह मुकाबला कोलंबो में होगा जहां विराट कोहली तीन माचो में तीन शतक जड़ चुके हैं। क्या वह इस मैदान पर अपना चौथा शतक जड़ पाएंगे?

2. शुभमन गिल

शुभमन गिल फिलहाल भारतीय टीम के सबसे उम्दा बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी काबिलियत साबित कर दी है। वह फिलहाल अच्छी फार्म में भी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार शतक भी जड़ा। ऐसे में यह देखने में मजा आएगा कि वह फाइनल में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

3. कुलदीप यादव

कुलदीप यादव 2023 में शानदार फार्म में है। उन्होंने अपना फार्म का प्रदर्शन एशिया कप में भी किया। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने पांच विकेट चटकाए थे। इसके अलावा श्रीलंका के मुकाबले में भी उन्होंने चार विकेट लिए थे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह फाइनल में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Srilanka vs Pakistan Highlights 

किन श्रीलंकाई खिलाड़ियों से रहेगी अच्छे प्रदर्शन की आस

4. कुशल मेंडिस

कुशल मेंडिस श्रीलंका के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई मैच जिताऊ पारियां खेली है। एशिया कप में उनका फॉर्म भी शानदार रहा है। उन्होंने 90 प्लस के दो स्कोर बनाए हैं। ऐसे में भारतीय टीम को उनको शांत रखना बहुत जरूरी है।

5. दुनिथ वेलालगे

श्रीलंका के 20 वर्षीय युवा सनसनी दुनिथ वेलालगे  का नाम अब सबके ज़बान पर चढ़ चुका है। भारत के खिलाफ उन्होंने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने भारतीय टीम के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। इन बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली जैसे नाम शामिल थे। ऐसे में भारतीय टीम को उनके खिलाफ ऐतिहात बरतना होगा।

FAQs : एशिया कप फाइनल

एशिया कप 2023 का फाइनल कब है?

17 सितंबर

एशिया कप 2023 का फाइनल किसके बीच खेला जाएगा?

भारत बनाम श्रीलंका

Join WhatsApp Channel