Aisa Cup Final 2023 : भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल का सपना टूटा

एशिया कप में नहीं होगा भारत बनाम पाकिस्तान का फाइनल (Aisa Cup Final 2023) : 30 अगस्त से पाकिस्तान एवं श्रीलंका में एशिया कप खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में पहले ही जगह बना ली थी। बीते रात श्रीलंका बनाम पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया। जो टीम इस मुकाबले को जीतती वह टीम भारत के साथ फाइनल खेलती। श्रीलंका ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बारिश के कारण इस मुकाबले को 42 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में कुल 252 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के कारण श्रीलंका को 252 रनों का लक्ष्य मिला। श्रीलंका ने इस लक्ष्य को अंतिम गेंद पर हासिल किया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है।

एशिया कप फाइनल  : भारत-पाकिस्तान फाइनल का सपना टूटा

इस मुकाबले में अधिकतम भारतीय पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहे थे। इसकी एक ही वजह थी कि अगर पाकिस्तान या मुकाबला जीत तो एशिया कप का फाइनल भारत बनाम पाकिस्तान का होता। हालांकि श्रीलंका ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को मात देकर अंतिम मुकाबले में जगह बना ली। 252 रन का लक्ष्य का पीछा करने और उतरी श्रीलंका की टीम की ओर से कुशल मेंडिस ने सर्वाधिक 91 रनों की पारी खेली। उनके अलावा समरविक्रमा ने 44 और असलंका ने 49 रन बनाए। श्रीलंका को अंतिम ओवर में 8 रनों की जरूरत थी और असलंका ने अंतिम गेंद पर दो रन बनाकर श्रीलंका को फाइनल में पहुंचा दिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका एशिया कप के फाइनल में 11वीं बार पहुंच गई है।

भारत बनाम श्रीलंका

भारत बनाम श्रीलंका का होगा फाइनल

2023 एशिया कप का फाइनल अब भारत बनाम श्रीलंका होगा। यह मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला 3:00 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में भी बारिश के आसार हैं किंतु इस मुकाबले के लिए एक रिजर्व दिन भी घोषित है। ऐसे में अगर 17 सितंबर को बारिश के कारण मैच नहीं हो पता है तो यह मुकाबला 18 सितंबर को भी खेला जा सकता है।

FAQs : एशिया कप फाइनल

एशिया कप 2023 का अंतिम मैच कब है?

17 सितंबर

एशिया कप 2023 का फाइनल किन के बीच है?

भारत बनाम श्रीलंका

Join WhatsApp Channel