Asian games 2023 : भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को हराकर नॉकआउट की उम्मीदों को रखा जिंदा

भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियाई गेम्स 2023 में बांग्लादेश को 1-0  से हराया (Asian games 2023 ) : 19 सितंबर से एशियन गेम्स 2023 की शुरुआत हो गई है। एशियाई खेल इस बार चीन के हांगझो में खेला जा रहा है। एशियाई खेल में कई प्रतिस्पर्धाएं होती हैं। फुटबॉल उनमें से एक खेल है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम की नॉकआउट खेलने की उम्मीद बनी हुई है। आपको बता दे कि पिछले मुकाबले में भारत को चीन के हाथों 5-1  से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। आइए नजर डालते हैं इस मैच की हाइलाइट्स पर।

एशियन गेम्स 2023 : कप्तान सुनील छेत्री ने दागा गोल

गुरुवार को एशियन गेम्स में फुटबॉल में भारत बनाम बांग्लादेश का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को 1 -0 से भारत अपने नाम कर नॉकआउट की उम्मीद को बरकरार रखा है। इस मुकाबले में भारत के लिए इकलौता गोल कप्तान सुनील छेत्री ने दागा। उन्होंने खेल के 83वें मिनट पर गोल करके भारतीय टीम को विजय बनाया। इस मुकाबले के शुरुआती क्षणों में भारतीय टीम काफी हावी दिख रही थी। भारत की ओर से ब्राइस मिरांडा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और अच्छे पास किए। शुरू में ही उन्होंने कप्तान सुनील छेत्री को एक क्रॉस दिया जिसे छेत्री गोल करने से चूक गए। बांग्लादेशी टीम की डिफेंस काफी अच्छा खेली और पहले हाफ में उन्होंने भारत के कुल चार गोल बचाए। हाफ टाइम के बाद स्कोर 0-0 था। दूसरे हाफ के 57 वें मिनट पर राहुल केपी को एक गोल करने का शानदार मौका मिला लेकिन वह भी चूक गए। खेल के 77वें  मिनट पर बांग्लादेशी टीम को एक गोल करने का मौका मिला किंतु धीरज ने इस गोल का बचाव कर कर भारतीय टीम की जीत की उम्मीदों को बनाए रखा। आखिरकार मैच के 83वें मिनट पर सुनील छेत्री ने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

सिमोन बाइल्स का सफर

भारत बनाम बांग्लादेश फुटबॉल हाइलाइट्स – Asian games 2023

  • मैच की शुरुआत में ब्राइस मिरांडा ने सुनील छेत्री को क्रॉस दिया जिसको वह गोल में तब्दील नहीं कर पाए।
  • हाफ टाइम तक स्कोर 0 -0 था।
  • मैच के 77वें मिनट पर बांग्लादेश को एक गोल करने का मौका मिला किंतु धीरज ने इस गोल बचाव कर लिया।
  • खेल के 83वें मिनट में सुनील छेत्री ने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर भारत को जीत दिला दी।

इस जीत के साथ है भारतीय टीम की नॉकआउट खेलने की उम्मीदें बरकरार है। भारतीय टीम अगला मैच 24 सितंबर को म्यांमार के खिलाफ खेलेगी।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट पर आए।

FAQs : एशियन गेम्स फुटबॉल

एशियन गेम्स में फुटबॉल में आज किसका मुकाबला था?

भारत बनाम बांग्लादेश

भारत बनाम बांग्लादेश के फुटबॉल मुकाबले में किसकी जीत हुई?

भारत की 1 -0 से

भारतीय फुटबॉल टीम का अगला मुकाबला कब है?

24 सितंबर बनाम म्यांमार

Join WhatsApp Channel