Asian games 2023 : पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2023 में स्क्वैश में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड मेडल : एशियाई खेलों की शुरुआत 23 सितंबर से हो गई है। इस बार एशियाई गेम्स चीन के हांगझोऊ में खेला जा रहा है। यह एशियाई खेलों का 19वा संस्करण है। शनिवार को एशियाई खेलों का सातवां दिन था। सातवें दिन भारत भारत में कुल 5 मेडल अपने नाम किये। इनमें दो स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। भारत में पहला गोल्ड स्क्वैश में जीता। वहीं भारत को स्वर्णिम सफलता मिक्स डबल्स टेनिस में भी मिली। भारतीय टीम ने स्क्वैश के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

स्क्वैश में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

एशियाई खेल अपने चरम पर पहुंच चुका है। विश्व भर से जाने माने एथलीट एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को एशियाई खेलों का सातवां दिन था। आज के दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते। भारत ने स्क्वैश में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत में मेंस टीम इवेंट में पाकिस्तान को 2 -1 से हरा दिया। इस मुकाबले का पहला सेट पाकिस्तान ने जीता। हालांकि दूसरे सेट में सौरभ घोषाल ने वापसी करते हुए भारत को बराबरी पर पहुंचा दिया। तीसरे सेट में अभय सिंह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराकर भारत का स्वर्ण पदक पक्का कर दिया। यह एशियाई खेलों में भारत का स्क्वैश में दूसरा गोल्ड मेडल है। 2014 में भी पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।

एशियन गेम्स खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम रवाना

टेनिस में भी प्राप्त हुआ गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2023 के सातवें दिन भारत को स्क्वैश के साथ-साथ टेनिस में भी गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। टेनिस के मिश्रित डबल के फाइनल में रोहन बोपन्ना एवं ऋतुजा भोसले की जोड़ी ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। बोपन्ना एवं भोसले की जोड़ी ने फाइनल में चीनी ताईपे के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने एशियाई खेलों में अभी तक कुल 10 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : एशियन गेम्स 2023

भारतीय टीम ने अभी तक एशियाई खेलों में कितने गोल्ड मेडल जीते हैं?

10

स्क्वैश टीम ने एशियाई खेलों में किसे हराकर गोल्ड मेडल जीता?

पाकिस्तान टीम को

भारत में एशियाई खेलों के सातवें दिन कितने गोल्ड जीते?

2

Join WhatsApp Channel