Asian games 2023 : भारत ने आठवें दिन रचा इतिहास, एक दिन में जीते 15 मेडल

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में आठवें दिन जीते 15 मेडल : 23 सितंबर से एशियन गेम्स 2023 की शुरुआत हो गई है। एशियाई खेल इस बार चीन के हांगझोऊ में खेला जा रहा है। एशियाई खेलों का यह 19वा संस्करण है। रविवार, 1 अक्टूबर को एशियाई खेलों का आठवां दिन था। इस दिन भारतीय दल ने कुल 15 मेडल जीते। भारत के लिए एशियाई खेलों का यह सबसे ऐतिहासिक दिन रहा। भारत में इससे पहले कभी भी इतने मेडल एक दिन में नहीं जीते थे। भारतीय टीम ने तीन गोल्ड समेत 15 मेडल जीत के इतिहास रच दिया। इन पदकों के साथ आज भारत के कुल मेडल दिल्ली 50 के पार पहुंच गई है। भारत ने आठवें दिन के समाप्ति तक कुल 53 मेडल जीत लिए हैं।

एशियन गेम्स 2023 का आठवां दिन रहा भारतीय दल के लिए ऐतिहासिक

रविवार, 1 अक्टूबर का दिन भारत के एशियाई खेलों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। रविवार को भारत ने तीन स्वर्ण पदक समेत कुल 15 मेडल अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय टीम ने ऐसा कारनामा कभी नहीं किया था। भारत ने 2010  एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया जहां उसे एक दिन में 11 पदक मिले थे। दिन की शुरुआत गोल्फर अदिति अशोक ने रजत पदक जीतकर किया। इसके बाद मेंस टीम इवेंट ट्रैप शूटिंग में भारत को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इसके बाद भी मेडल जीतने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ। भारत ने इसके बाद भी दो और गोल्ड मेडल जीते। अविनाश सबले ने स्टेपलचेज में भारत को गोल्ड दिलाया। वहीं तेजिंदर पाल तूर ने शॉट पुट में भारत को स्वर्णिम सफलता हासिल करवाई।

पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

बैडमिंटन में सिल्वर से करना पड़ा संतोष

एशियन गेम्स 2023 के आठवें दिन भारत को बैडमिंटन के टीम इवेंट में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। भारत का मुकाबला चीन से था। भारत ने पहले दो मुकाबले जीतकर 2 -0 की बढ़त बना ली। किंतु अगले तीन मुकाबले हार कर यह मैच हार गई। भारत की स्टार बॉक्सर निखत जरीन को भी सेमीफाइनल में हर का सामना करना पड़ा। किंतु उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। भारत में आठवें दिन कुल 3 गोल्ड, 8 सिल्वर एवं चार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत ने एशियन गेम्स 2023 में अभी तक 13 गोल्ड, 22 सिल्वर एवं 18 कांस्य पदक जीत चुका है।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : एशियाई खेल

एशियाई खेलों में भारत ने एक दिन में सर्वाधिक कितने मेडल जीते हैं?

15

भारत में एशियाई खेलों के आठवें दिन कुल कितने स्वर्ण पदक जीते?

3

भारत ने एशियन गेम्स में अभी तक कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?

13

Join WhatsApp Channel