Asian games 2023 : भारतीय निशानेबाजों ने साधा गोल्ड पर निशाना, तोड़े कई रिकॉर्ड

एशियाई गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने जीता गोल्ड मेडल : 23 सितंबर से एशियन गेम्स खेले जा रहे हैं। इस बार एशियाई खेल चीन के हांगझोऊ में खेला जा रहा है। इन खेलों में 30 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल की झड़ी लगा दी है। भारतीय खेमें में एक के बाद एक मेडल आ रहे हैं। भारतीय टीम ने शूटिंग में अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार, 29 सितंबर के सुबह भारतीय टीम ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। यह दोनों स्वर्ण पदक शूटिंग में ही आए। आईए आपको बताते हैं कि किन-किन खिलाड़ियों ने जीता यह स्वर्ण पदक।

निशानेबाजों ने लगाया स्वर्ण पदक पर निशाना

एशियन गेम्स 2023 अपने चरम पर है। भारतीय कैंप में मेडल आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय टीम ने अभी तक कुल 30 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। 29 सितंबर, शुक्रवार को भारतीय टीम ने निशानेबाजी में दो स्वर्ण पदक जीते। पहला पदक 50 मीटर राइफल शूटिंग टीम इवेंट में आया। ऐश्वर्य प्रताप स‍िंंह तोमर, अख‍िल श्योराण, स्वप्निल कुसाले की तिकड़ी ने मिलकर यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद पलक गुलिया ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पर कब्जा जमाया। इसी इवेंट में भारत की ईशा सिंह ने भी रजत पदक अपने नाम किया। इस से पहले इन दोनों और दिव्या ने मिलकर 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग टीम इवेंट में भारत को रजत पदक दिलाया था। ईशा सिंह का यह एशियाड में चौथा मेडल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके निशानेबाजों को बधाई दी।

Asian games 2023 : क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने घर लाया गोल्ड मेडल

टेनिस में मिला रजत पदक

भारत को टेनिस के पुरुष एकल में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल में भारत के रामकुमार रामनाथन एवं साकेत माईनेनी को चीन टाइपे के खिलाड़ियों के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं बैडमिंटन में भी भारत के लिए बुरी खबर आई। पीवी सिंधु को एशियन गेम्स में हार का सामना करना पड़ा। अभी तक भारत ने एशियाई खेलों में 30 पदक अपने नाम कर लिए हैं। इनमें आठ स्वर्ण, 11 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : एशियाई खेल

ईशा सिंह की उम्र कितनी है?

18 साल

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला कब है?

3 अक्टूबर

Join WhatsApp Channel