Asian games 2023 : भारत के निशानेबाजों ने साधा गोल्ड पर निशाना

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने जीता छठा गोल्ड मेडल : 23 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत हो गई है। इस बार एशियाई खेल चीन के हांगझोऊ में खेला जा रहा है। यह एशियन गेम्स का 19वां संस्करण है। इस बार एशियाई खेलों में 10000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने भी इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को चीन भेजा है। भारतीय दल के लिए गुरुवार, 28 सितंबर की शुरुआत काफी सुनहरी रही। भारत के 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने गोल्ड पर निशाना साधा। भारत में अभी तक कुल 24 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इनमें  6 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

भारतीय निशानेबाजों ने साधा स्वर्ण पदक पर निशाना

चीन के हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 खेला जा रहा है। 28 सितंबर गुरुवार की सुबह भारत के लिए काफी अच्छी रही। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम इवेंट में गोल्ड अपने नाम कर लिया है। अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह एवं शिव नरवाल की तिकड़ी ने भारतीय टीम को यह स्वर्ण पदक दिलाया। भारत का शूटिंग में यह तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भी 10 मीटर एयर राइफल टीम और 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। भारत का एशियन गेम्स में यह कुल छठा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भी भारत ने शूटिंग, क्रिकेट, घुड़सवारी, इत्यादि में गोल्ड मेडल जीते हैं। भारतीय टीम के इस जीत के बाद बढ़िया का तांता लग गया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट कर खिलाड़ियों को बधाई दी।

मिल गया भारत को पहला गोल्ड मेडल, जानिए किसने जीता

एशियन गेम्स 2023 : रोशिबिना देवी ने वूशु में जीता सिल्वर

मणिपुर की रोशिबिना देवी ने सिल्वर जीत कर देश को गौरवान्वित महसूस करवाया है। एशियाई खेलों में इस वर्ष या भारत का वूशु में पहला मेडल है। रोशीबिना ने जकार्ता एशियन गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था। उन्हें इस वर्ष फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन से हार का सामना करना पड़ा।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : एशियन गेम्स 2023

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अभी तक कितने मेडल जीते हैं?

24

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अभी तक कितने गोल्ड मेडल जीते हैं?

6

शूटिंग में अभी तक कितने गोल्ड मेडल आए हैं?

4

Join WhatsApp Channel