Asian games 2023 : ये स्टार खिलाड़ी एशियन गेम्स में नहीं आएंगे नजर

एशियन गेम्स 2023 में नहीं खेलते दिखेंगे ये जाने माने खिलाड़ी : 23 सितंबर से एशियन गेम्स 2023 का शुरुआत हो रहा है। इस बार एशियाई खेल चीन के हांगझो में खेला जाएगा। एशियाई खेल में कुल 10000 से भी ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम ने अपना दल पहले ही चीन भेज दिया है। हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो पिछली बार पदक जीते थे परंतु इस बार एक्शन में नजर नहीं आएंगे। आईए जानते हैं कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में।

एशियन गेम्स 2023 में नहीं दिखेंगे ये स्टार खिलाड़ी

1) रवि दहिया

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले रवि दहिया इस बार एशियाई खेल में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। जुलाई में हुए ट्रायल में उन्हें अजीत तोड़कर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जिसके कारण वह क्वालीफाई नहीं कर पाए। उनका घटना भी चोटिल है जिसके कारण उनके प्रदर्शन में कमी नजर आई।

2) विनेश फोगट

जकार्ता में हुए पिछले एशियाई खेलों में विनेश ने स्वर्ण पदक जीता था। वह इस एशियाई खेलों में भी पदक की प्रबल दावेदार थी। उन्हें एशियन गेम्स में सीधी एंट्री मिल गई थी किंतु खेल के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही वह अपना घुटना चोटिल कर बैठी जिसके कारण उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा।

3) दीपा कर्माकर 

दीपा कर्माकर जिम्नास्ट में भारत का जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर आकर पूरे दुनिया को उनकी ओर आकर्षित किया था। हालांकि दीपा इस बार एशियाई खेलों के मानदंड पर खड़ी नहीं उतर पाई जिनके कारण वह इस एशियाई खेल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को हराकर नॉकआउट की उम्मीदों को रखा जिंदा

और भी हैं कई जाने-माने नाम

एशियन गेम्स 2023 में भाग न लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में और भी कई नाम है।

4) सौरभ चौधरी 

21 वर्षीय सौरभ ने पिछले एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि इस बार ट्रायल में वह आठवें स्थान पर रहकर क्वालीफाई नहीं कर पाए।

5) हिमा दास

हिमा दास ने पिछले एशियाई खेलों में व्यक्तिगत रजत पदक जीता था। इसके साथ ही वह स्वर्ण पदक विजेता 400 मीटर रिले टीम का भी हिस्सा थीं। इस वर्ष के एशियाई खेलों में वह हिस्सा नहीं ले रही हैं। इसकी वजह उनके हैमस्ट्रिंग में चोट है।

इन खिलाड़ियों के अलावा रानी रामपाल, अमित पंघाल, दीपिका कुमारी, फवाद मिर्जा इत्यादि भी इस वर्ष के एशियाई खेलों में कुछ वजह से हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : एशियन गेम्स 2023

एशियन गेम्स 2023 कब से शुरू हो रहा है?

23 सितंबर

एशियाई खेलों में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान कौन हैं?

सुनील छेत्री

एशियन गेम्स 2023 कहां हो रहा है?

हांगझो, चीन

 

Join WhatsApp Channel