Free fire India New Launch Date : फ्री फायर इंडिया हुआ पोस्टपोन, जानिए नई लॉन्च डेट और डाउनलोड लिंक

फ्री फायर इंडिया का लॉन्च डेट हुआ पोस्टपोन (Free fire India New Launch Date) : गरेना ने यह सूचना दी थी कि फ्री फायर इंडिया भारत में वापसी करेगा। कंपनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि यह गेम 5 सितंबर को लांच होगी। गरेना का बैटल रॉयल वर्जन इंडिया में रिलीज होगा। इस गेम में खिलाड़ियों के लिए खास सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हालांकि यह खबर आ रही है कि इस गेम के लॉन्च डेट को स्थगित कर दिया गया है। 5 सितंबर को लांच होने वाली यह गेम अब उसे दिन लांच नहीं होगी। गरेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि लॉन्च में कुछ हफ्तों की देरी होगी। आईए जानते हैं इस गेम के लॉन्च में देरी की क्या है वजह।

फ्री फायर लॉन्च में देरी की क्या है वजह

Free fire India
Free fire India

पिछले हफ्ते ही गरेना ने यह जानकारी दी थी कि भारत में फ्री फायर इंडिया 5 सितंबर को लांच होगी। इस गेम के लॉन्च को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्सुकता थी। हालांकि गरेना ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि कुछ कारणों के वजह से यह गेम 5 सितंबर को लॉन्च नहीं हो पाएगी। इसकी वजह है कि गरेना खिलाड़ियों के लिए बेस्ट एक्सपीरियंस लाना चाहता है। कंपनी ने कहा कि वह भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार खिलाड़ियों के लिए संपूर्ण अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। गेम प्ले को बेहतर बनाने के अलावा कंपनी के स्थानीयकरण पर भी ध्यान दे रहे हैं। इन कारणों के चलते फ्री फायर इंडिया के लॉन्च में अब कुछ हफ्तों की देरी होगी।

महेंद्र सिंह धोनी जैसे जाने-माने नाम गेम से जुड़े

हाल ही में गरेना ने फ्री फायर इंडिया का ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह धोनी को बनाया। पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ब्रांड एंबेसडर बनने से कंपनी को काफी फायदा हुआ। धोनी के अलावा खेल जगत के और कहीं जाने-माने नाम गेम के साथ जुड़े हैं। बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल, कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री जैसे नाम इनमें शामिल है।

Free Fire Brand Ambassador

FAQs : फ्री फायर इंडिया

फ्री फायर इंडिया कब लॉन्च होगा?

कुछ हफ्तों बाद

फ्री फायर इंडिया का ब्रांड एंबेसडर कौन है?

महेंद्र सिंह धोनी

फ्री फायर के मालिक कंपनी का क्या नाम है?

गरेना

Join WhatsApp Channel