ग्लेन मैक्सवेल ने रच दिया इतिहास, तोड़े ये रिकॉर्ड

ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया दोहरा शतक : भारत में इस समय क्रिकेट वर्ल्ड कप पूरे जोर-शोर से खेला जा रहा है। रोज एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को भी एक ऐसा ही मुकाबला देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक के बदौलत अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया। एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम 292 रनों का पीछा करते हुए 91 रनों पर 7 विकेट गवा दिए थे। हालांकि इसके बाद मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए, आईए जानते हैं। 

ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़े ये रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप में मंगलवार को अफ़ग़ानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम एक समय 91 रनों पर 7 विकेट गवा दिए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 128 गेंद में 201* रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 21 चौक एवं 10 छक्के लगाए। उनकी 201 रनों की परी ओडीआई इतिहास में चेज करते हुए सबसे बड़ी पारी है। यह किसी भी ऑस्ट्रेलिया यह बल्लेबाज द्वारा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में पहला दोहरा शतक है। साथ ही किसी भी गैर सलामी बल्लेबाज द्वारा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में यह सर्वाधिक स्कोर है। 6 या उस से नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों ने मैक्सवेल से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।

विवादों में रहा बांग्लादेश बनाम श्रीलंका का मुकाबला

कमिंस के साथ की अनोखी साझेदारी

इस मुकाबले में मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के साथ 202 रनों की साझेदारी निभाई। इस 202 रनों में कमिंस ने केवल 12 रन बनाए। सात विकेट या उससे नीचे के लिए या एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर अफगानिस्तान के मुंह से जीत छीन लिया।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट पर आए।

FAQs : ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के लिए ओडीआई में सर्वाधिक स्कोर किसका है?

ग्लेन मैक्सवेल का

मैक्सवेल और कमिंस ने कितने रनों की साझेदारी निभाई?

202 रनो की

Join WhatsApp Channel