World Cup 2023 Theme Song : वर्ल्ड कप 2023 का थीम सॉन्ग हुआ लॉन्च, कैसे हैं लोगों के रिएक्शन

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का थीम सॉन्ग हुआ लॉन्च (World Cup 2023 Theme Song) : क्रिकेट विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। इस बार यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा। पहला मुकाबला इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड का अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी। वहीं भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। विश्व कप में अभी 2 हफ्ते बाकी हैं। सभी टीमें अपनी तैयारी के आखिरी चरण में है। ऐसे में आईसीसी ने इस विश्व कप के लिए अपना थीम सोंग लॉन्च किया है। आईए जानते हैं आखिर ऐसा क्या है इस गाने में।

वर्ल्ड कप 2023 का थीम सॉन्ग हुआ लॉन्च

विश्व कप के दो हफ्ते पहले आईसीसी ने अपना थीम सोंग लॉन्च किया है। इस गाने का नाम “दिल जश्न बोले” है। इस गाने में भारतीय अभिनेता रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। उनके अलावा इस गाने में युजवेंद्र चहल की पत्नी धान श्री भी नजर आई हैं। इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने कंपोज किया है। वही इस गाने को नक्श अजीज एवं जोनिता गांधी ने गया है। क्रिकेट वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग में रणवीर सिंह ट्रेन में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ बाकी कलाकार भी धुन में रमते हुए दिखे। इस गाने में रणबीर के अलावा कई युटयुबर्स भी देखने को मिल रहे हैं।

शाहीन अफरीदी ने शाहिद अफरीदी की बेटी से रचाई शादी, तस्वीरें हुई वायरल

कैसा है लोगों का रिएक्शन

इस गाने को लेकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने कहा कि यह गाना बहुत अच्छा है और पिछले दिनों की याद दिलाता है। वहीं अधिकतम लोगों को यह गाना पसंद नहीं आ रहा है। कितनों ने कहा कि इससे अच्छा दोबारा “दे घूमा के” गाना रिलीज कर देते। लोग इस गाने में एक भी क्रिकेटर के नहीं दिखाने से काफी निराश हैं। लोगों ने कहा कि यह क्रिकेट का विश्व कप है और गाने में एक भी क्रिकेटर ही नहीं है।

FAQs : World Cup 2023 Theme Song

आईसीसी विश्व कप के थीम सॉन्ग में कौन से अभिनेता हैं?

रणवीर सिंह

आईसीसी 2023 वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग का क्या नाम है?

दिल जश्न बोले

2023 विश्व कप कब से शुरू हो रहा है?

5 अक्टूबर

Join WhatsApp Channel