India vs Australia : इंदौर में बल्लेबाजों का बोलबाला, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना डाला सर्वाधिक स्कोर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में टूटे कई रिकॉर्ड : रविवार को भारत बना आस्ट्रेलिया के एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत में सीरीज में अपराजेय बढ़त भारत बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 399 रन बनाए। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवरों में 317 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 217 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत ने इस मुकाबले को 99 रन से जीतकर कई रिकॉर्ड बनाए, आईए जानते हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले में टूटे कई रिकॉर्ड

रविवार को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 99 रन से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड देखने को मिले। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 399 रन का स्कोर खड़ा किया। यह भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय में सर्वाधिक स्कोर है। इसके अलावा शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर भारतीय सरजमीं पर एक वर्ष में ओडीआई में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके नाम भारतीय सरजमीं पर एक साल में ओडीआई में चार शतक दर्ज हो गए हैं। उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा जिनके नाम तीन शतक थे। इसके अलावा श्रेयस अय्यर एवं शुभमन गिल ने 200 रनों की साझेदारी निभाई। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए भारत की दूसरी सबसे अधिक साझेदारी है।

ICC rankings : भारतीय टीम ने रचा इतिहास, बनी तीनों फॉर्मेट में नंबर एक

भारत का ओडीआई में सर्वाधिक स्कोर
भारत बनाम वेस्टइंडीज 418
भारत बनाम श्रीलंका 414
भारत बनाम बरमूडा 413
भारत बनाम बांग्लादेश 409
भारत बनाम श्रीलंका 404

गेंदबाज भी कम नहीं

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे मुकाबले में भारत की जीत में गेंदबाजों ने भी अहम रोल अदा किया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पावरप्ले में ही ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को बैक फुट पर धकेल दिया। एकदिवसीय मुकाबले में एक बार फिर रविंद्र जडेजा एवं आर अश्विन की जोड़ी देखने मिली। इन दोनों स्पिनरों ने मिलकर कुल 6 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिया।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत का ओडीआई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर कितना है?

399

भारत का ओडीआई में सर्वाधिक स्कोर कितना है?

418

भारत की ओर से व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर किसका है?

रोहित शर्मा, 264

 

Join WhatsApp Channel