भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले T20 में बने ये रिकॉर्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड : क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का समापन हो चुका है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया था। वर्ल्ड कप के बाद अब भारत बना आस्ट्रेलिया की T20 सीरीज शुरू हो गई है। गुरुवार को विशाखापट्टनम में इस श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हरा दिया। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड देखने को मिले। इस मुकाबले में बल्लेबाजों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मैच को रोमांचक बना दिया। आईए जानते हैं इस मुकाबले में कौन से रिकॉर्ड बने।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले T20 में बने ये रिकॉर्ड

गुरुवार को विशाखापट्टनम में भारत बना आस्ट्रेलिया के बीच t20 श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस इंग्लिश ने शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी पारी की बादल ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलवाई। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने शतकीय साझेदारी निभाकर भारतीय टीम को जीत दिला दिया। अंत में रिंकू सिंह ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। 209 रनों का लक्ष्य भेद कर भारत ने T20 के इतिहास में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला T20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धोया

T20 में भारत के द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
209 बनाम ऑस्ट्रेलिया
208 बनाम वेस्ट इंडीज
207 बनाम श्रीलंका
204 बनाम न्यूजीलैंड
202 बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत ने 200 से अधिक रनों का लक्ष्य पांचवीं बार हासिल किया है। इस सूची में अब भारत पहले स्थान पर आ गया है।

रात में चमका ‘ सूर्य ‘

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में सबसे अहम भूमिका भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने निभाई।
  • उन्होंने 42 गेंद में 80 रनों की पारी खेली।
  • आपको बता दे की सूर्यकुमार यादव फिलहाल T20 में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज हैं।
  • उनकी पारी में कुल चार छक्के शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने T20 में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।
  • इसके लिए उन्होंने केवल 47 पारियां खेली हैं। वह ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।
  • इस मुकाबले में उन्हें मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले T20 में किसकी जीत हुई?

भारत की

इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच किसे मिला?

सूर्यकुमार यादव को

इस श्रृंखला का अगला मुकाबला कब है?

26 नवंबर को

Join WhatsApp Channel