भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला हुआ ऐतिहासिक, रोहित शर्मा ने बनाया यह रिकॉर्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में लगी रिकॉर्ड की झड़ी : बुधवार को राजकोट में भारत में ऑस्ट्रेलिया के एकदिवसीय श्रृंखला का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 66 रनों से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 352 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्च में सर्वाधिक 96 रनों की पारी खेली। भारत की टीम इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 286 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। हालांकि भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं।

रोहित शर्मा ने बनाया यह रिकॉर्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के एकदिवसीय सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम को 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद भारतीय टीम ने सीरीज को 2 -1 से जीत लिया। इस मैच में भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 81 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने पांच चौके और 6 छक्के लगाए। इसके साथ हीरोइन शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 550 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था। रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 551 छक्के दर्ज हैं। अगर अगले मुकाबले में वह तीन और छक्के लगाते हैं तो वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

इसके अलावा इस मुकाबले में विराट कोहली ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। विराट ने इस मुकाबले में 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनो की पारी खेलने के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने अभी तक 113 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। इस सूची में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज है।

Asian games 2023 : क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने घर लाया गोल्ड मेडल

जसप्रीत बुमराह ने भी अपने नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत में ऑस्ट्रेलिया के तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस मुकाबले में नहीं चल पाए। बुमराह ने इस मैच में 81 रन देकर 3 विकेट लिए। यह उनके एकदिवसीय करियर का सबसे महंगा स्पेल है।

  • 2/81 बनाम इंग्लैंड 2017
  • 3/81 बनाम आस्ट्रेलिया 2023
  • 2/79 बनाम इंग्लैंड 2017
  • 1/79 बनाम ऑस्ट्रेलिया 2020

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट का रुख करें।

FAQs : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड्स

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे मुकाबले में किसकी जीत हुई?

ऑस्ट्रेलिया

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं?

सचिन तेंदुलकर

विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल कितने शतक हैं?

76

Join WhatsApp Channel