India vs Srilanka : दुनिथ वेलालगे ने चटकाए पांच विकेट, आईपीएल फ्रेंचाइजियों की पड़ी नजर

श्रीलंका के युवा स्पिनर ने चटकाए 5 विकेट :  मंगलवार को भारत बनाम श्रीलंका का मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला एशिया कप के सुपर 4 का मुकाबला था। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया। हालांकि इस मैच से श्रीलंका के लिए सकारात्मक पहलू भी उभर कर आई है। श्रीलंका के 20 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिनर दुनिथ वेलालगे ने भारतीय टीम के पांच विकेट चटकाए। साथी उन्होंने बल्लेबाजी में भी अहम योगदान देते हुए 42 रनों की पारी खेली। हालांकि उनके प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा। लिए एक नजर डालते हैं उनके प्रदर्शन पर।

दुनिथ वेलालगे : श्रीलंका के युवा खिलाड़ी ने सबको किया प्रभावित

श्रीलंका के कोलंबो में बीते मंगलवार भारत बनाम श्रीलंका का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को 41 रनों से जीतकर भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले में श्रीलंका के लिए एक अच्छी चीज निकल कर सामने आई है। उन्हें 20 वर्षीय ऑलराउंडर दुनिथ वेलालगे में अपना उभरता सितारा दिख रहा है। गणित में भारतीय टीम के खिलाफ 40 रन देकर कुल 5 विकेट चटकाए। और इन पांचो विकेट में बड़े-बड़े नाम शामिल थे। उन्होंने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तब भी वह अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। हालांकि उनके इस ऑल राउंड प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका की टीम को हर का सामना करना पड़ा। उनके इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का भी पुरस्कार मिला।

भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराया

आईपीएल फ्रेंचाइजियों की दुनिथ पर पड़ी नजर

दुनिथ वेलालगे ने अपने इस प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीत लिया है। उन्हें अपने इस प्रदर्शन के लिए पूरे विश्व भर से तारीफ मिल रही है। आईपीएल के कई फ्रेंचाइजियों की भी उन पर नजर बनी हुई है। उनके इस प्रदर्शन को देखकर आईपीएल 2024 में उन्हें खरीदा जा सकता है। आपको बता दे की दुनिथ वेलालगे ने अंडर-19 विश्व कप में भी श्रीलंकाई टीम की कप्तानी की थी।

FAQs : दुनिथ वेलालगे

दुनिथ वेलालगे की उम्र कितनी है?

20 साल

एशिया कप 2023 में भारत बनाम बांग्लादेश का मैच कब है?

15 सितंबर

एशिया कप 2023 का फाइनल कब है?

17 सितंबर

Join WhatsApp Channel