भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड

भारत बनाम श्रीलंका के मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड : वर्ल्ड कप में गुरुवार को भारत बनाम श्रीलंका का मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 302 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथी भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 357 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से सिराज एवं शमी ने सनसनीखेज गेंदबाजी करते हुए आपस में आठ विकेट लिए। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने, आईए जानते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड

गुरुवार को मुंबई में भारत बनाम श्रीलंका का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड देखने को मिले। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 302 रनों से हरा दिया। यह भारत की विश्व कप में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। पूरे वर्ल्ड कप में रनों के हिसाब से यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 88 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथी विराट ने इस वर्ष ओडीआई में 1000 रन पूरे किए। उन्होंने एक वर्ष में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में हजार से अधिक रन बनाने का कारनामा सबसे ज्यादा बार किया है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने श्रीलंका खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 4000 रन भी पूरे किए। साथ ही वह एशिया में 8000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।

न्यूजीलैंड को हराकर पहला स्थान पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

गेंदबाजों ने किया करिश्मा

इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 55 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। यह श्रीलंका का वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर है। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने इस मुकाबले में पांच विकेट लिए। यह उनका विश्व कप में तीसरा पांच विकेट हॉल है। वह मिचेल स्टार्क के बाद ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं। साथ ही शमी अब विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

  • 1. मोहम्मद शमी (45 विकेट)
  • 2. जहीर खान (44 विकेट)
  • 3. जवागल श्रीनाथ (43 विकेट)

गेंदबाजी के इस शानदार प्रदर्शन के कारण मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : वर्ल्ड कप

वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत कितने रनों से है?

302 रनों से

भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले में मैन ऑफ द मैच किसे मिला?

मोहम्मद शमी को

Join WhatsApp Channel