भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले में देखने को मिल सकती है ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

भारत बनाम श्रीलंका मैच प्रीव्यू : भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप पूरे धूमधाम से खेला जा रहा है। यह विश्व कप अब अपने आखिरी चरण में है। अब हर मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करेगा। वर्ल्ड कप में आज भारत बनाम श्रीलंका का मुकाबला है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला 2:00 बजे से शुरू होगा। यह दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में सातवां मुकाबला होगा। भारत ने इससे पहले 6 में से 6 मुकाबले जीते हैं, वहीं श्रीलंका को 6 में से दो मुकाबले में जीत मिली है। आईए जानते हैं आज के मुकाबले में कैसी रहेगी पिच, मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग इलेवन।

भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले में कैसी रहेगी पिच

गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत में नाम श्रीलंका का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए मुकाबला काफी अहम है। श्रीलंका दरिया मुकाबला हारता है तो सेमीफाइनल से उसका पत्ता कट जाएगा। भारत अगर यह मुकाबला जीतता है तो वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। इस मुकाबले के लिए अगर पिच की बात करें तो मुंबई की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां खेले गए इससे पहले मुकाबले में भी जमकर रन लगे हैं। वानखेड़े स्टेडियम की बाउंड्री दूसरे ग्राउंड के मुकाबले थोड़ी छोटी है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए चौका छक्का लगाना आसान हो जाता है। अगर मुंबई के मौसम की बात करें तो दिन में थोड़ी धूप रहने वाली है। हालांकि जैसे-जैसे शाम ढलते जाएगा मौसम सुहावना होते जाएगा। रात में ओस गिरने की संभावना है जिसके कारण दूसरी गेंदबाजी करने वाली टीम को दिक्कतें आएंगी।

क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले के लिए दोनों टीमों में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले। लिए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर।

बाबर आजम का व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

भारत बनाम श्रीलंका संभावित एकादश
भारत

रोहित शर्मा (कप्तान)

श्रीलंका

कुशल मेंडिस (कप्तान)

शुभमन गिल पाथुम निस्सांका
विराट कोहली दिमुथ करुणारत्ने
श्रेयस अय्यर सदीरा समरविक्रमा 
केएल राहुल चरिथ असलंका
सूर्यकुमार यादव धनंजय डी सिल्वा
रविंद्र जडेजा एंजेलो मैथ्यूज
जसप्रीत बुमराह दुनीथ वेलालगे
कुलदीप यादव कासून रजिथा
मोहम्मद शमी दुस्मंथा चमीरा
मोहम्मद सिराज महीश तीक्ष्णा

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : वर्ल्ड कप

वर्ल्ड कप में आज किसका मुकाबला है?

भारत बनाम श्रीलंका

फिलहाल श्रीलंकाई टीम का कप्तान कौन है?

कुशल मेंडिस

Join WhatsApp Channel