सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी न्यूजीलैंड

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच प्रीव्यू : भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप पूरे जोर-शोर से खेला जा रहा है। अब टूर्नामेंट अपने आखिरी चरण में है। अब आने वाले हर मुकाबले निर्णायक मुकाबले साबित होंगे। वर्ल्ड कप में आज श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला है। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला 2:00 बजे से शुरू होगा। न्यूजीलैंड अगर यह मुकाबला जीतती है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं श्रीलंका 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में पहुंचने के लिए अपना पूरा दम खम दिखाएगी। आईए जानते हैं इस मुकाबले के लिए कैसी रहेगी पिच, मौसम का हाल और संभावित एकादश।

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले के लिए कैसी रहेगी पिच

बेंगलुरु में आज श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। न्यूजीलैंड अगर यह मुकाबला जीती है तो उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। वहीं अगर श्रीलंका को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह बनानी है तो उसे यह मुकाबला जीतना होगा। इस मुकाबले के लिए पिच की बात करें तो बेंगलुरु की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। यहां खेले गए पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया था। हालांकि जैसे-जैसे खेल अग्रसर होगा स्पिन गेंदबाजों को भी मदद देखने को मिल सकती है। बेंगलुरु के मौसम की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से यहां पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यहां खेले गए पिछले मुकाबले में भी बारिश ने खलल डाला था। आज के मुकाबले में भी बारिश पड़ने की काफी संभावना है। इस मैच के रद्द होने के भी आसार हैं।

क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ग्लेन मैक्सवेल ने रच दिया इतिहास, तोड़े ये रिकॉर्ड

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले के लिए दोनों टीमों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम में तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी होगी। आईए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की संभावित एकादश पर।

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड सम्बावित एकादश
न्यूजीलैंड

केन विलियमसन (कप्तान)

श्रीलंका

कुशल मेंडिस (कप्तान)

विल यंग कुशल परेरा
डेवोन कॉनवे पाथुम निसांका
रचिन रविंद्र सदीरा समरविक्रमा
टॉम लैथम चरिथ असलंका
ग्लेन फिलिप्स एंजेलो मैथ्यूज
मार्क चैपमैन धनंजय डी सिल्वा
मिचेल सैंटनर महीश तीक्ष्ना
टिम साउदी कासून रजिथा
ट्रेंट बोल्ट दुस्मांथा चमीरा
लॉकी फर्गुसन दिलशान मधुशंका

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : वर्ल्ड कप

वर्ल्ड कप में आज किसका मुकाबला है?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड का

वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला कब है?

12 नवंबर को

Join WhatsApp Channel