World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत आज, इस खिलाड़ी को मिलेगी टीम में जगह

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच प्रीव्यू : 5 अक्टूबर से क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है। इस बार विश्व कप की मेजबानी भारत कर रहा है। इस वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत के 10 शहरों में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला 2:00 बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया को अपने पिछले मुकाबले में भारत के हाथों हार मिली थी उन्हें दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया था। आईए जानते हैं इस मुकाबले के लिए कैसी रहेगी पिच मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग इलेवन।

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में कैसी रहेगी पिच

12 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों का इस विश्व कप में दूसरा मुकाबला है। अगर पिच की बात करें तो लखनऊ की पिच हमेशा से स्पिन के लिए मददगार रही है। आईपीएल में भी यहां खेले गए मुकाबले में ज्यादा रन देखने को नहीं मिले थे। हालांकि आईपीएल के बाद इस पिच का पुनर्निर्माण हुआ है जिसके कारण थोड़े से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जहां तक मौसम का सवाल है, आज लखनऊ का मौसम साफ रहने वाला है। बारिश की आशंका बहुत ही कम है। हालांकि शाम के बाद ओस गिरने की भारी संभावना है।

इस खिलाड़ी को मिलेगी टीम में जगह

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला वर्ल्ड कप के हाई वोल्टेज मुकाबले में से एक है। यह मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा जहां पिच स्पिन के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की टीम में तबरेज शम्शी को जगह मिल सकती है। माय ऑस्ट्रेलिया की टीम में मार्कस स्टोइनिस की वापसी हो सकती है। आईए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की संभावित एकादश पर।

World Cup 2023 : पाकिस्तान ने चेज किया विश्व कप का सबसे बड़ा लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीकी संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया 

पैट कमिंस (कप्तान)

दक्षिण अफ्रीका

तेंबा बावुमा (कप्तान)

डेविड वार्नर क्विंटन डी कॉक
मिचेल मार्श एडेन मार्करम
स्टीव स्मिथ रासी वेन डर डुसेन
मार्नस लाबूशेन डेविड मिलर
एलेक्स कैरी हेनरिक क्लासेन
मार्कस स्टाइनिस मार्को यानसन
मिचेल स्टार्क केशव महाराज
जोश हेजलवुड लुंगी नगिडी
एडम जंपा कागीसो रबाडा
ग्लेन मैक्सवेल तबरेज शम्शी

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान कौन है?

पैट कमिंस

इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी कौन कर रहा है?

तेंबा बावुमा

वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला कब है?

14 अक्टूबर को

Join WhatsApp Channel