World Cup 2023 : न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हरा कर लिया पिछला वर्ल्ड कप का बदला

विश्व कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकटों से हराया : गुरुवार, 5 अक्टूबर से क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है। इस बार क्रिकेट के महाकुंभ की मेजबानी भारत कर रहा है। इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्व कप का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकटों से हरा दिया। न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने शतकीय पारी खेली। इन दोनों की परियों के बदौलत न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 14 ओवर पहले ही जीत लिया।

वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप का पहला मुकाबला खेला गया। न्यू की टीम ने टॉस जीत के पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। केन विलियमसन इस मैच में उपलब्ध नहीं थे इसलिए उनके जगह न्यूजीलैंड टीम के कप्तानी टॉम लैथम कर रहे थे। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए। इंग्लैंड के जो रूट ने सर्वाधिक 77 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। 283 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज विल यंग पहली ही गेंद पे सैम कर्रन का शिकार बन गए। हालांकि इसके बाद डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार शतकीय पारी खेली। कॉनवे ने 151 रन बनाए, वहीं रचिन रविंद्र ने 123 रनों की पारी खेली। इन दोनों पारियों के बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने इस लक्ष्य को 36 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

World Cup 2023 : जानिए क्रिकेट वर्ल्ड कप की सारी जानकारी, कहां देख पाएंगे फ्री में मैच

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड हाइलाइट्स

  • टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया
  • इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 282 रन बनाए।
  • इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सर्वाधिक 77 रनों की पारी खेली।
  • न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
  • 283 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड की टीम ने 36 ओवरों में ही हासिल कर लिया।
  • न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉन्वे एवं रचिन रविंद्र ने शतकीय पारी खेली।
  • रविंद्र को उनके इस प्रदर्शन के कारण मैन द मैच का खिताब मिला।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के मुकाबले में किसकी जीत हुई?

न्यूजीलैंड

विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला कब है?

8 अक्टूबर

आज के मुकाबले में मैन ऑफ द मैच किसे मिला?

रचिन रविंद्र

Join WhatsApp Channel