क्रिकेट विश्व कप का आगाज आज, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के मुकाबले से होगी शुरुआत

क्रिकेट विश्व कप 2023 की आज हो रही है शुरुआत : आखिर वह समय आ ही गया जिसका  विश्व भर के क्रिकेट फैंस को इंतजार था। आज 5 अक्टूबर से क्रिकेट विश्व कप 2023 का आगाज होने वाला है। पहला मुकाबला इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड का खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम में अपने तैयारी को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। मैच की शुरुआत भारतीय समय अनुसार 2:00 बजे से होगी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन उपलब्ध नहीं होंगे। उनके जगह न्यूजीलैंड टीम के कप्तानी टॉम लैथम करेंगे। लिए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की मजबूती एवं कमजोरी पर।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, क्या है दोनों पक्षों की ताकत

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से विश्व कप 2023 की शुरुआत हो जाएगी। अगर इंग्लैंड टीम की बात करें तो उसकी कप्तानी जोस बटलर करते हुए नजर आएंगे। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। इस टीम में बेन स्टोक्स, जॉनी बैरिस्टो, जोस बटलर, मोईन अली जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं। हालांकि इस विश्व कप में इंग्लैंड की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। किंतु उनको अपने स्पिनर आदिल रशीद एवं मोईन अली से काफी उम्मीद रहेगी।

जहां तक न्यूजीलैंड टीम की बात करें तो पहले मुकाबले के लिए केन विलियमसन एवं टिम साउदी उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लेथम करते हुए नजर आएंगे। इस विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल एवं रॉस टेलर के बिना ही उतरी है। ऐसे में बल्लेबाजी का दारोमदार ओपनर देवोन कोनवे, डेरिल मिशेल एवं केन विलियमसन के कंधों पर रहेगा। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। ट्रेंट बोल्ट काफी अच्छी फार्म में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा टीम में मिशेल सैंटनर एवं ईस सोढ़ी जैसे स्पिनर भी शामिल है।

भारत बनाम नीदरलैंड का अभ्यास मुकाबले रद्द

क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

विश्व कप का पहला मुकाबला इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड का खेला जाएगा। 2019 विश्व कप की फाइनल खेलने वाली टीमें इस बार पहले मुकाबले में आपस में भिड़ेगी। आईए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड प्लेयिंग इलेवन
इंग्लैंड

जॉस बटलर (कप्तान)

न्यूजीलैंड

टॉम लैथम (कप्तान)

जॉनी बैरिस्टो विल यंग
डेविड मलान डेवोन कोनवे
जो रूट डेरिल मिशेल
बेन स्टोक्स ग्लेन फिलिप्स
मोईन अली रचिन रविंद्र
लियम लिविंगस्टोन मिचेल सेंटनर
सैम करन ईस सोढ़ी
क्रिस वोक्स ट्रेंट बोल्ट
आदिल रशीद मैट हेनरी
मार्क वुड लॉकी फर्गुसन

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

विश्व कप 2023 की शुरुआत कब से हो रही है?

5 अक्टूबर

विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला किसके बीच है?

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला कब है?

8 अक्टूबर

Join WhatsApp Channel