15 साल से कर रही है अपने गाँव की सेवा मतिल्दा कुल्लू, मिला फ़ोर्ब्स की सूची में स्थान, बन गयी है भारत की तीसरी ताकतवर महिला

आपके हिसाब से कोई सबसे शक्तिशाली या ताकतवर महिला कौन हो सकती है ? कोई राजनेता या फिर कोई सेलेब्रेटी ,लेकिन आज हम आपको जिस महिला के बारे में बताएँगे, वो वाकई में कोई साधारण महिला नहीं है, बल्कि सच में एक शक्तिशाली महिला है। और ये बात खुद “फोर्ब्स” नामक मैगज़ीन ने इन्हे सर्व शक्तशाली महिला की सूची में रखकर साबित किया है। बता दे कि फोर्ब्स सर्व प्रतिष्ठित मैगज़ीन मानी जाती है, और विश्व के सर्व शक्तिशाली लोगों पर सर्वे करके उन्हें स्थान देती है। ऐसी ही एक भारतीय महिला है ओड़िशा की रहने वाली मतिल्दा कुल्लू जी, जो की अपने गाँव की आशा वर्कर है, और उन्हें फोर्ब्स की सूची में स्थान मिल चुका है जो कि साल 2021 की सबसे ताकतवर महिलाओ की सूची है। और ये भारत के लिए भी बहुत गर्व की बात है।

 मतिल्दा कुल्लू पिछले 15 सालो से एक आशा वर्कर के रूप में काम कर रही है।
मतिल्दा कुल्लू पिछले 15 सालो से एक आशा वर्कर के रूप में काम कर रही है।

15 सालो से कर रही है आशा वर्कर का काम

बता दे मतिल्दा कुल्लू पिछले 15 सालो से एक आशा वर्कर के रूप में काम कर रही है। और अपने गाँव की सेवा भी कर रही है। न सिर्फ सेवा कर रही है ,बल्कि लगातार इन 15 सालो में स्वास्थ्य के लिए भी जागरूकता फैला रही है। और उन्ही के प्रयासों की बदौलत ही वो आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन गयी है। और उनके कड़े प्रयासों से ही उनके गाँव के लोग आज वैक्सीन लगवा रहे है। वरना स्तिथि ऐसी थी, कि उनकी गाँव के लोग सिर्फ टोना टोटका पर ही भरोसा रखते थे। और कोई इलाज नहीं करवाते थे।

मतिल्दा कुल्लू जी ओडिशा के बड़ागांव के गर्गडबहल गाँव की रहने वाली है।
मतिल्दा कुल्लू जी ओडिशा के बड़ागांव के गर्गडबहल गाँव की रहने वाली है।

ओडिशा से है मतिल्दा कुल्लू

बता दे कि मतिल्दा कुल्लू जी ओडिशा के बड़ागांव के गर्गडबहल गाँव की रहने वाली है। और रोज़ सुबह मतिल्दा 5 बजे से अपनी दिनचर्या शुरू करती है। और घर का काम काज करके गाँव की सेवा करने निकलती है। और जिन लोगो को वैक्सीन नहीं लगी है। उन्हें वैक्सीन के लिए लेकर जाती है। और गर्भवती महिलाओं के भी स्वास्थ्य का भी ध्यान रखती है। साथ ही वो गर्भवती के दौरान सभी पहलुओं का भी ध्यान रखती है। और बच्चे के जन्म तथा जन्म के बाद की सारी जिम्मेदारियां वो रखती है।

 मतिल्दा को दुनिया की सबसे मशहूर व सर्वश्रेठ मैगज़ीन फोर्ब्स में शामिल किया गया है
मतिल्दा को दुनिया की सबसे मशहूर व सर्वश्रेठ मैगज़ीन फोर्ब्स में शामिल किया गया है

इसे भी अवश्य पढ़े:- बचपन में भाईयो को मरते हुए देखा, प्यास बुझानी थी, तो गटर तक का पानी पीना पड़ा, संघर्ष से बन गए देश के प्रसिद्ध न्यूरोस…

फोर्ब्स में मिला स्थान

बता दे कि उनके इस अनोखे प्रयास के कारण ही आज उनका गाँव स्वस्थ है। और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहा है। और उनके इस जस्बे को हम सभी का सलाम है। और उन्हें भारत की तीसरी सबसे ताकतवर महिला होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्हें दुनिया की सबसे मशहूर व सर्वश्रेठ मैगज़ीन फोर्ब्स ने सर्व शक्तिशाली महिला की सूची में शामिल किया है।

इसे भी अवश्य पढ़े:- महज़ 8 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर इस युवक ने, बनकर लौटा अधिकारी, पुरे गाँव में हुआ जश्न

ऐसे ही दिलचस्प किस्से जानने के लिए जुड़े रहिये समाचार बडी के साथ, और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करना न भूले

Join WhatsApp Channel